{"_id":"691634a4fc77f071340f162f","slug":"uncontrolled-double-decker-bus-rams-into-shop-shopkeeper-and-customers-survive-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1134372-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अनियंत्रित डबल डेकर बस दुकान में घुसी, बचे दुकानदार व ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अनियंत्रित डबल डेकर बस दुकान में घुसी, बचे दुकानदार व ग्राहक
विज्ञापन
- गीडा थाना क्षेत्र में हरैया पेट्रोल पंप के पास हुई घटना, दुकान हुई क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सहजनवां। गीडा थाना क्षेत्र में हरैया पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे एक अनियंत्रित डबल डेकर बस किराना की दुकान में घुस गई। दुकान में मौजूद मालिक दीपक जायसवाल और ग्राहक समय रहते किनारे भाग गए, जिससे वह बच गए। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
घटना के समय दीपक जायसवाल दुकान के अंदर थे और बाहर कई ग्राहक सामान लेने के लिए खड़े थे। तभी तेज रफ्तार बस अचानक सड़क के मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी और दुकान में घुस गई। घटना के कारण दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सामान भी खराब हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर गीडा पुलिस पहुंची। बस चालक को हिरासत में लेकर थाने चली गई। इसके बाद पुलिस ने बस को किनारे खड़ा कराया।
थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि बस चालक ने कम जगह होने के बावजूद मोड़ लिया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। स्थानीय पेट्रोल पंप पर बसों में सवारियों के भरने को लेकर पंप संचालक को भी नोटिस जारी किया जाएगा। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।