फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Uncontrolled car crushed three people in Gorakhpur

Gorakhpur News: गोरखपुर में अनियंत्रित कार ने तीन लोगों को रौंदा, हालत गंभीर

Wed, 14 Jun 2023 12:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा।
अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा। Published by: vivek shukla Updated Wed, 14 Jun 2023 12:31 PM IST
सार

गुलरिहा बाजार में सोमवार की रात नशे में धुत्त एक अल्टो कार चालक महराजगंज की तरफ से तेज रफ्तार से गोरखपुर आ रहा था। गुलरिया बाजार दुर्गा मंदिर के पास सड़क के किनारे पैदल घर जा रहे शकील अहमद (40), तरुन निशा (45) व बच्चूलाल को ठोकर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Uncontrolled car crushed three people in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर के गुलरिहा बाजार में सोमवार की रात सड़क किनारे पैदल जा रहे तीन लोगों को अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। साथ ही एक बाइक में टक्कर मार दी। घायलों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उधर, हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि कार चालक के नशे में होने की वजह से कार अनियंत्रित हो गई थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा बाजार में सोमवार की रात नशे में धुत्त एक अल्टो कार चालक महराजगंज की तरफ से तेज रफ्तार से गोरखपुर आ रहा था। गुलरिया बाजार दुर्गा मंदिर के पास सड़क के किनारे पैदल घर जा रहे शकील अहमद (40), तरुन निशा (45) व बच्चूलाल को ठोकर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गर्म थपेड़ों-तपिश से गरीब-अमीर सबकी आफत, आज बूंदाबांदी दे सकती है राहत

पुलिस व घरवालों ने तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, रसूलपुर झुंगिया निवासी रामप्रताप निषाद सड़क के किनारे बाइक खड़ी करके दवा लेने गए थे कि कार ने बाइक को ठोकर मार दी, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed