फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Uncontrollable dumper trampled the Kawandis on the Dharamshala overbridge in Gorakhpur

UP: धर्मशाला ओवरब्रिज पर बेकाबू डंपर ने कावंड़ियों को रौंदा, एक की मौत, 12 घायल

Sun, 23 Jul 2023 11:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 23 Jul 2023 11:58 AM IST
सार

गोरखपुर में हादसा हुआ है। अनियंत्रित डंपर ने कावंड़ियों को रौंद दिया। एक की मौत हो गई जबकि 12 घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Uncontrollable dumper trampled the Kawandis on the Dharamshala overbridge in Gorakhpur
गोरखपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। धर्मशाला ओवरब्रिज पर रविवार भोर में तीन बजे अनियंत्रित डंपर ने कावंड़ियों को रौंद दिया। हादसे में आकाश गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


वहीं, हादसे के बाद घायल 12 लोगों को अस्पताल भेजा गया। हादसे से नाराज कावंड़ियों ने जमकर हंगामा भी किया। बाद में डीएम कृष्णा करूणेश, एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर मौके पर पहुंचे और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज से पानी भरकर पिपराइच जा रहे थे। इस दौरान धर्मशाला ओवरब्रिज अनियंत्रित डंपर से टकरा कर कांवड़िया घायल अंशू गुप्ता, सूरज गुप्ता, अमन कुमार, नन्हें भारती, विकास कुमार, राजू, अमन कन्नौजिया, निरज, शिवम गुप्ता, अजय साहनी, विवेक साहनी, आकाश साहनी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मशाला ओवरब्रिज पर रविवार की भोर में 3:00 बजे अनियंत्रित डंपर ने कांवड़ियों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed