{"_id":"5f86ded68ebc3e9b7766982e","slug":"uncle-nephew-died-due-to-drowning-in-saryu-river-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू नदी में डूबने से चाचा भतीजे की मौत, घर का बुझ गया एकलौता 'चिराग'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू नदी में डूबने से चाचा भतीजे की मौत, घर का बुझ गया एकलौता 'चिराग'
Wed, 14 Oct 2020 04:51 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, मईल (देवरिया)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मईल (देवरिया)।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 14 Oct 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जुटे ग्रामीण व रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के मईल थानाक्षेत्र के देवरहा बाबा आश्रम के समीप सरयू नदी में डूबने से बुधवार को चाचा व भतीजे की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मईल गांव निवासी स्व. रामचंद्र यादव के पुत्र विकास यादव (32) अपने भाई सचिन यादव के बेटे आदित्य यादव (3) को लेकर गोबर की खाद देवरहा बाबा आश्रम के समीप खेत मे डालने गए थे। उसी समय बिन बताए हाथ में लगा गोबर धोने भतीजा आदित्य सरयू नदी के पास चला गया। हाथ धोते समय नदी में फिसल कर पानी में डूबने लगा। यह देख खेत में खाद डाल रहे विकास दौड़ कर नदी मे घुस कर निकालने का प्रयास करने लगा। उसी दौरान पानी में वह भी डूबने लगा।
विज्ञापन
इस दौरान आस पास के खेत में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाते हुए दोनों को निकालने का प्रयास करने लगे। काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाल कर भागलपुर पीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजन उनका शव लेकर घर आए। सूचना पर पहुंचे एसआई आनंद शंकर सिंह ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।
विज्ञापन
घर का बुझ गया एकलौता चिराग
आदित्य अपने माता पिता का एकलौता बेटा था। उसके पिता सचिन विदेश रहते हैं। कुछ ही सप्ताह पहले अपने बेटे का जन्मदिन धुमधाम से मनाया था। आदित्य के डूबने की खबर मिलते ही पिता सचिन और माता रिंकू देवी रोते रोते बदहवास हो जा रहे थे। आदित्य अपने चाचा विकास यादव का दुलारा था। वह जहां भी जाते थे अपने साथ लेकर जाते थे। विकास का बड़ा भाई बबलू और छोटा भाई अभिषेक अपने भाई और भतीजे का शव देखकर फूट फूट कर रो रहे थे। वहीं विकास की मां इन्द्रावती देवी का रोना देख आस पास के लोगों का कलेजा फट रहा था। गांव के लोगों का कहना था कि विकास होनहार लड़का था। उसकी शादी अभी नहीं हुई थी।