फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Uncle died on niece wedding day due to accident at gorakhpur

यूपी: शादी का मंडप सजा रहे चाचा की मौत, मातम के बीच भतीजी ने लिए फेरे

Thu, 26 Nov 2020 09:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, जानीपुर (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, जानीपुर (गोरखपुर)। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 26 Nov 2020 09:32 AM IST
विज्ञापन
Uncle died on niece wedding day due to accident at gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मांमला सामने आया है। यहां गोला थाना क्षेत्र के ककरही निवासी अमरचंद उर्फ अजय कुमार (24) के भतीजी की बुधवार को शादी थी। इसी बीच सड़क किनारे टेंट लगाते समय अमरचंद सड़क पर गिरकर घायल हो गया। परिजन गोला सीएचसी ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अजय सड़क किनारे टेंट लगा रहा था इसी दौरान तेज रफ्तार में आर रहे एक ट्रैक्टर के चपेट में आ गया। परिजनों ने ईंट-भट्ठे के ट्रैक्टर चालक को रोक लिया। उसे पकड़कर ठोकर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। उधर, शादी वाले घर में युवक की मौत के बाद मातम छा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। शादी की तैयारियां अंतिम चरण पर थीं। ऐसे में ग्रामीणों व रिश्तेदारों की सलाह पर परिजनों ने 10-15 बरातियों की मौजूदगी में सादे समारोह में शादी संपन्न कराने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चाचा की मौत के बाद बेसुध बेटी की आंखों से आंसू ही नहीं रूक रहा था। परिजनों के समझाने के बाद बेटी शादी के मंडप में बैठी और कार्यक्रम शुरू हुआ। नम आंखों से सभी ने बेटी का विवाह संपन्न कराया।

अमरचंद के चाचा मुन्नू ने बताया कि पहले तो तय हुआ कि शादी नहीं होगी, लेकिन बाद में दस पंद्रह बरातियों की मौजूदगी में शादी का फैसला लिया गया। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं सुलह की भी कोशिशें शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed