फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ujjwala gas connection holder do not Cylinder booking in gorakhpur

उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारक जल्द कर लें बुकिंग, वरना करनी पड़ेगी ये भरपाई, जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर

Fri, 10 Apr 2020 09:12 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Apr 2020 09:12 AM IST
विज्ञापन
Ujjwala gas connection holder do not Cylinder booking in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन के दौरान कमजोर आय वर्ग के लोगों के घरों के चूल्हे जलते रहें, इसे लेकर सरकार ने उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारकों को तीन सिलिंडर देने का एलान किया है। इसके लिए जिले के ढाई लाख उपभोक्ताओं के रजिस्टर्ड बैंक खाते में 14.2 किलो के सिलिंडर के रिफिलिंग की राशि भेजी गई है।

विज्ञापन


लाभार्थियों के खाते में मिली रकम से गैस सिलिंडर को बुक कराना है और डिलीवरी के वक्त ये धनराशि गैस एजेंसी संचालक को देनी है। मगर लाभार्थियों की बेरुखी से शासन की मंशा को अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है।
विज्ञापन


आलम यह है कि ढाई लाख उपभोक्ताओं के खातों में तीन और चार अप्रैल को धनराशि ट्रांसफर किए जाने के बाद भी महज 10 फीसदी लाभार्थियों ने सिलिंडर की बुकिंग कराई है। शेष लाभार्थी ये मानकर बैठ गए हैं कि सिलिंडर के लिए उन्हें कोई भुगतान नहीं करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियम के मुताबिक खाते में आई रकम से सिलिंडर का भुगतान लाभार्थियों को ही करना है। गैस कंपनियों की ओर से बार-बार जागरूक किए जाने के बाद भी लाभार्थी सिलिंडर बुक कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं


 
Trending Videos

अधिकारियों ने क्या कहा

इंडेन गैस के चीफ एरिया मैनेजर मुनीष गुप्ता और उज्ज्वला गैस के नोडल अधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के खाते में सिलिंडर के रिफिलिंग की धनराशि अप्रैल में भेजी गई है, अगर वे किसी कारण से सिलिंडर की बुकिंग नहीं कराते हैं तो उन्हें मई और जून में सिलिंडर भराने के लिए मिलने वाली धनराशि नहीं भेजी जाएगी।

गैस बुक कराने के लिए लाभार्थियों को कहीं जाने की जरूरत नहीं है। वे गैस कंपनियों के आईवीआरएस नंबर के साथ गैस एजेंसी पर फोन करके भी गैस बुक करा सकते हैं।

फोन कर बता सकते हैं परेशानी

उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारकों को अगर गैस सिलिंडर लेने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी आती है तो इंडियन ऑयल के लैंडलाइन नंबर 05512322133 पर फोन करके अपनी समस्या बता सकते हैं।

जिले में उज्ज्वला गैस के कनेक्शनधारकों की स्थिति
  • इंडियन ऑयल के उपभोक्ता- 94000
  • भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन - 54,700
  • हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन - 1,08000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed