{"_id":"637ef8f50e9ebc73015d5ada","slug":"two-youths-who-came-to-steal-in-police-lines-workshop-were-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुलिस लाइंस वर्कशॉप में चोरी करने आए दो युवक दबोचे गए, कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुलिस लाइंस वर्कशॉप में चोरी करने आए दो युवक दबोचे गए, कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल
Thu, 24 Nov 2022 10:24 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 24 Nov 2022 10:24 AM IST
सार
पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाहपुर के बशारतपुर, एल्युमिनियम फैक्ट्री निवासी जितेंद्र केवट और गुलरिहा क्षेत्र के मिर्चाइन चौराहा ठाकुरपुर निवासी अर्जुन कन्नौजिया के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस लाइंस के वर्कशॉप में मंगलवार की रात चोरी करते दो युवकों को दबोच लिया गया। आरोपियों ने वर्कशॉप से सामान बाहर निकाल लिया था। लेकिन, इसी बीच संतरी पहुंच गया।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाहपुर के बशारतपुर, एल्युमिनियम फैक्ट्री निवासी जितेंद्र केवट और गुलरिहा क्षेत्र के मिर्चाइन चौराहा ठाकुरपुर निवासी अर्जुन कन्नौजिया के रूप में हुई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, दोनों कबाड़ बीनने का काम करते हैं, इस दौरान मौका पाकर चोरी की वारदात को भी अंजाम देते थे। दोनों मंगलवार की रात में पुलिस लाइंस में घुस गए। क्वार्टर गार्ड के पीछे बिजली वर्कशॉप में वीआईपी ड्यूटी का सामान, माइक, साउंड रखा हुआ था।
विज्ञापन
दोनों मौका पाकर अंदर घुस गए और एक-एक कर सामान बाहर निकालने लगे। अंदर खटपट की आवाज सुनकर संतरी पहुंचा तो देखा एक व्यक्ति अंदर घुसा है जबकि उसका एक साथी बाहर खड़ा होकर निकले सामान को एकत्रित कर रहा था। चोरी की सूचना पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस को देख दोनों भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर भोर में तकरीबन तीन बजे उनको गिरफ्तार कर लिया। जितेन्द्र पर जीआरपी थाने से वर्ष 2019 में गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई हो चुकी है। उसपर तीन मुकदमे दर्ज हैं जबकि, अर्जुन पर गुलरिहा और कैंट में एक-एक मुकदमा दर्ज है।