फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two youths riding a bike died after colliding with a divider in Gorakhpur

Gorakhpur : डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर, परिजनों में पसरा मातम

Thu, 28 Mar 2024 11:18 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 28 Mar 2024 11:18 AM IST
सार

अभी कस्बे के शनिचरी ढाला के करीब पहुंचे थे, तभी अनियंत्रित होकर सड़क के बीच में बने डिवाइडर से टकरा गए। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Two youths riding a bike died after colliding with a divider in Gorakhpur
सड़क हादसे में तीन की मौत, एक घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित फरेंदा कस्बे में अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

 

फरेंदा थाना क्षेत्र के आनंद नगर के वार्ड नंबर दो जगदीशपुर निवासी अरमान अली (19 वर्ष) काजू (18 वर्ष) के साथ एक अन्य युवक जैकराव (20 वर्ष) बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। अभी कस्बे के शनिचरी ढाला के करीब पहुंचे थे, तभी अनियंत्रित होकर सड़क के बीच में बने डिवाइडर से टकरा गए। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां पर दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। तीसरे युवक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकार अनिरुद्ध कुमार थानाध्यक्ष अंकित सिंह मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed