{"_id":"66270271693f1aa8f2001814","slug":"two-youths-died-one-injured-in-road-accidents-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-534779-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक घायल
Tue, 23 Apr 2024 06:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
बांसगांव और सहजनवां इलाके में हुई घटना, घायल को अस्पताल ले जाया गया
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सड़क हादसों में सोमवार को दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। हादसा बांसगांव क्षेत्र के बघराई और सहजनवां इलाके के भीटीरावत चौराहे के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार, उनवल कस्बे के वार्ड नंबर चार निवासी रामसिंह यादव अपनी बाइक पर जनार्दन यादव को बैठाकर चाचा शंकर यादव के पुत्र राहुल यादव की शादी में शामिल होने के लिए देवरिया के हड़हा जा रहे थे। बांसगांव थाना क्षेत्र के बघराई के पास कौड़ीराम की तरफ से आ रही बाइक रामसिंह की बाइक से टकरा गई। हेलमेट नहीं लगाने से रामसिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पीछे बैठे जनार्दन के पैर की हड्डी टूट गई। उधर, सहजनवां प्रतिनिधि के अनुसार के अनुसार क्षेत्र के भीटी रावत के पास फोरलेन पर चकिया मोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल युवक घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र के तरयापार निवासी विक्रम पांडेय के रूप में हुई। वह किसी काम से सहजनवां की तरफ जा रहे थे।