गोरखपुर: सड़क हादसों में दो युवक की गई जान, एक की हालत गंभीर
गोरखपुर जिले के सिकरीगंज और गगहा थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि मृतक दो युवक हेलमेट नहीं पहने हुए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गगहा इलाके के हाटा बाजार के पास सोमवार को सिर पर हेलमेट न होने की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान बड़हलगंज के बलड़ीहा निवासी अमरजीत (30) के रूप में हुई है। वह शादीशुदा था। उसके बच्चे नहीं हैं। वहीं, घायल प्रीतम भारती अमरजीत का चचेरा भाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि युवक ने हेलमेट पहने होता तो उसकी जान बच सकती थी।
जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार दोनों युवक बैंड बाजा पार्टी में काम करते थे। सोमवार को दोनों गजपुर रोड पर स्थिति समय माता मंदिर में आयोजित मुंडन समारोह में बैंडबाजा बजाने गए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद एक ही बाइक पर सवार होकर दोनों लौट रहे थे। जैसे ही हाटा बाजार के पास ओवरब्रिज पर चढ़े, इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई।
हादसे में बाइक चला रहे अमरजीत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, प्रीतम घायल हो गया। चालक वाहन सहित भाग निकला। एसएसआई अशोक यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
सड़क हादसे में युवक की मौत
सिकरीगंज कस्बे के चौराहे पर सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से संतकबीरनगर जिले के युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान धनघटा थाना क्षेत्र के तामा गांव निवासी शिवधनी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, शिवधनी तामा चौराहे पर साइकिल रिपेयरिंग की दुकान चलाता है। उसके चार बच्चे हैं, जिसमें दो दिव्यांग हैं। परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। वह साइकिल का पार्ट्स लेने सिकरीगंज आया था।