{"_id":"6aa85e2944e4b58bb808a2a1","slug":"two-youths-detained-on-extortion-charges-pistol-recovered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1451651-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रंगदारी के आरोप में दो युवक हिरासत में, पिस्टल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रंगदारी के आरोप में दो युवक हिरासत में, पिस्टल बरामद
Tue, 15 Sep 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
जंगल धूसड़। पिपराइच थाना क्षेत्र की जंगल छत्रधारी चौकी के जंगल पकड़ी गांव से सोमवार शाम पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोप में दो युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों के पास से पिस्टल भी बरामद हुई है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों ने बड़ी रेतवाहिया निवासी एक व्यक्ति से रंगदारी की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। इसी क्रम में सोमवार शाम करीब छह बजे दोनों युवकों को जंगल पकड़ी गांव से हिरासत में लिया गया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रंगदारी मांगने के आरोप और हथियार की बरामदगी के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पिपराइच थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि दो युवकों से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन