{"_id":"5ec541f1d683c240597bf658","slug":"two-youth-fighting-in-quarantine-center-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन सेंटर में दो युवकों में मारपीट, समझौता कराने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन सेंटर में दो युवकों में मारपीट, समझौता कराने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस
Wed, 20 May 2020 08:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 May 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के गोला इलाके के गौर खास गांव में आए प्रवासी मजदूरों के दो पक्षों में मारपीट हो जाने से दो युवकों के सिर में चोट लग गई। डायल 112 पर सूचना देने के बाद पहुंची पीआरवी ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया और फिर समझौता कराया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कोरोना संकटकाल में गौरखास गांव के कुछ युवक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में खुद को क्वारंटीन किए हुए हैं। मंगलवार की रात में 9.30 बजे एक युवक के घर से दो व्यक्ति खाना लेकर विद्यालय गए थे। वहां किसी बात को लेकर उनका अन्य युवक से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
इसी बीच अंधेरे में किसी ने ईंट का टुकड़ा चलाकर मारा जो खाना पहुंचाने गए व्यक्ति के हाथ में लग गया। विवाद बढ़ता देख अगल-बगल मौजूद लोगों ने समझा-बुझा कर दोनों पक्षों को अलग किया। इसके बाद खाना पहुंचाने वाले दोनों युवक घर चले आए।
विज्ञापन
बाद में दिल्ली से मोटरसाइकिल से आए दो युवक उनका पीछा करते हुए गांव की दलित बस्ती तक जा पहुंचे। वहां वे खाना पहुंचाने गए युवकों से विवाद करने लगे। इसपर नाराज होकर दलित बस्ती के लोगों ने लाठी-डंडे से दोनों युवकों को पीटकर घायल कर दिया। बाइक सवार दोनों युवकों के सिर पर चोटें लगी हैं।