{"_id":"6073e3de8ebc3e592c737003","slug":"two-young-man-died-in-road-accident-at-maharajganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार का कहर: बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार का कहर: बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, दो की मौत
Mon, 12 Apr 2021 11:38 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:38 AM IST
सार
- मृतको में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष के पति शामिल, दूसरा नेपाल का नागरिक है
- नेपाली नागरिक के बैग से मिला 26 एटीएम कार्ड
विज्ञापन
घटना के बाद जुटे लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के रामपुरमीर गांव के पास सोमवार की सुबह दो बाइकों की आमने- सामने की टक्कर हो गई। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, महराजगंज नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष रीता देवी के पति रामजगत प्रसाद (55) बाइक से सिंदुरिया की ओर जा रहे थे। सामने की ओर से बाइक से नेपाल के नवलपरासी निवासी मनोज (37) एवं नवलपरासी निवासी परशुराम (35) निचलौल की ओर जा रहे थे। दोनों की बाइकों की रामपुरमीर गांव के पास आपस में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों लोगों के बाइक की गति काफी तेज थी। बाइक चालक हेलमेट पहना था। इस दुर्घटना में रामजगत एवं मनोज की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद सांसद पंकज चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया समेत शहर में तमाम लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। कोमल प्रसाद मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद अग्रीम कार्रवाई जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
बैग से मिला 26 एटीएम कार्ड
घायल नेपाली नागरिक परशुराम के पास से बरामद एक बैग में कुल 26 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि मनोज और परशुराम तेज गति से बाइल चला रहे थे। सिंदुरिया के थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्रा ने घायल परशुराम से पूछताछ कर बरामद 26 एटीएम किसके हैं इसकी भी जांच कराने की पुष्टि की।