{"_id":"633fbc32f2ade001ab66f6f5","slug":"two-worship-specials-will-run-from-bihar-to-gorakhpur-via-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Railway Update: बिहार से गोरखपुर होकर दिल्ली के लिए चलेंगी दो पूजा स्पेशल, जानिए शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway Update: बिहार से गोरखपुर होकर दिल्ली के लिए चलेंगी दो पूजा स्पेशल, जानिए शेड्यूल
Fri, 07 Oct 2022 11:12 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:12 AM IST
सार
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर स्पेशल 17 अक्तूबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को आनंद विहार से रात 11.15 बजे चलेगी। ट्रेन दूसरे दिन गोरखपुर से दोपहर 2.45 बजे छूटकर मुजफ्फरपुर रात 10 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : शटरस्टॉक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे प्रशासन ने त्योहारों में होने वाली भीड़ को देखते हुए 01676/01675 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर एवं 04040/04039 नई दिल्ली-बरौनी-नई दिल्ली द्विसाप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर स्पेशल 17 अक्तूबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को आनंद विहार से रात 11.15 बजे चलेगी। ट्रेन दूसरे दिन गोरखपुर से दोपहर 2.45 बजे छूटकर मुजफ्फरपुर रात 10 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी यात्रा में यह ट्रेन 18 अक्तूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से रात 11.45 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 05.15 बजे छूटकर आनंद विहार रात 11.30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर-बस्ती मंडल में बारिश से जलभराव, दो की मौत
11 नवंबर तक चलेगी नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल
नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल 18 अक्तूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को नई दिल्ली से शाम 7.25 बजे चलेगी और गोरखपुर से सुबह 9.15 बजे छूटकर बरौनी शाम 4.00 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में यह ट्रेन 19 अक्तूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को बरौनी से शाम 7.40 बजे चलेगी और दूसरे दिन गोरखपुर से देर रात 1.30 बजे छूटकर नई दिल्ली शाम 4.40 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में यह ट्रेन 19 अक्तूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को बरौनी से शाम 7.40 बजे चलेगी और दूसरे दिन गोरखपुर से देर रात 1.30 बजे छूटकर नई दिल्ली शाम 4.40 बजे पहुंचेगी।