{"_id":"62d78b94b0d4a731c92755d2","slug":"two-women-stealing-jewellery-caught-on-cctv-camera","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जेवर चोरी करतीं दो महिलाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: जेवर चोरी करतीं दो महिलाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद, तलाश में जुटी पुलिस
Wed, 20 Jul 2022 10:29 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 Jul 2022 10:29 AM IST
सार
सरहरी चौकी प्रभारी सुदेश कुमार शर्मा ने बताया कि चोरी की कोई सूचना नहीं मिली है, वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के महराजगंज चौराहे पर स्थित सोने-चांदी की दुकान से मंगलवार को गहने चोरी का मामला सामने आया है। सीसीटीवी कैमरे में दो महिलाएं चोरी करती नजर आ रही हैं। पुलिस कैमरे की मदद से मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, पिपराइच के बैलों गांव निवासी जितेंद्र वर्मा की महराजगंज चौराहे पर सोने-चांदी की दुकान है। जितेंद्र इस समय जम्मू गए थे, उनका साला अजय दुकान की देखरेख कर रहा है। मंगलवार को अजय दुकान पर था कि तभी दो महिलाएं आईं और कील व नथुनी देखने लगीं।
थोड़ी देर बाद पसंद न होने की बात कहकर दूसरा दिखाने को बोलीं। जब तक अजय गहने गिनकर दूसरा दिखाता, महिलाएं दुकान से चली गईं। अजय ने देखा कि सोने की दो कील और एक नथिया गायब था। अजय ने महिलाओं की खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन
उधर, चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सरहरी चौकी प्रभारी सुदेश कुमार शर्मा ने बताया कि चोरी की कोई सूचना नहीं मिली है, वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।