फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two women affected by dengue, larvae found in five houses

Gorakhpur News: दो महिलाएं डेंगू की चपेट में, पांच घरों में मिले लार्वा

Fri, 27 Oct 2023 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two women affected by dengue, larvae found in five houses
अब तक 15829 लोगों की हो चुकी है डेंगू की जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अक्तूबर के तीसरे सप्ताह में भी डेंगू का असर बना हुआ है। बृहस्पतिवार को दो महिलाएं डेंगू की चपेट में आ गईं। जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में 10 मरीजों का उपचार चल रहा है। अब तक 15829 लोगों की डेंगू की आशंका में जांच हो चुकी है।
इस साल अगस्त के दूसरे सप्ताह में ही डेंगू के मामले आने शुरू हो गए थे। सितंबर में डेंगू पीड़ितों के आंकड़े पिछले साल के मुकाबले भी अधिक हो गए थे। अक्तूबर में भी यही हालत है। 16 अक्तूबर को बारिश होने के बाद तापमान में कमी आने पर डेंगू समेत अन्य बीमारियों का असर कम होने की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन 20 तारीख के बाद से ही दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

इसके चलते अभी भी डेंगू के मामले बने हुए हैं। जिला मलेरिया नियंत्रण अधिकारी के अनुसार काजीपुर क्षेत्र की 16 वर्षीया किशोरी और जटेपुर की 45 वर्षीया महिला डेंगू संक्रमित हैं। बृहस्पतिवार को चले अभियान के दौरान पांच घरों में मच्छरों के लार्वा पाए गए। अब तक 224 लोगों को नोटिस दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed