फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two trucks of peas being sent to Maharashtra seized

गोरखपुर: महाराष्ट्र भेजे जा रहे दो ट्रक मटर जब्त, डीआरआई की टीम ने की कार्रवाई

Tue, 22 Feb 2022 02:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 22 Feb 2022 02:42 PM IST
सार

मटर को महाराष्ट्र भेजा जा रहा था। टीम ने इसके बाद सिसवा क्षेत्र के सबयां में एक गोदाम की जांच की। वहां भी एक ट्रक मटर बरामद हुआ।

विज्ञापन
Two trucks of peas being sent to Maharashtra seized
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) की टीम ने महराजगंज जिले के सिसवा क्षेत्र में दो ट्रक हरा मटर पकड़ा है। तस्करी के जरिये महाराष्ट्र भेजे जा रहे मटर की कीमत 1,37,27,500 रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


टीम हरे मटर की तस्करी करने वाले नेटवर्क की पड़ताल में जुटी थी। विशिष्ट खुफिया अधिकारियों की इस टीम ने पहले एक ट्रक मटर पकड़ा। छानबीन हुई तो पता लगा कि इस मटर को महाराष्ट्र भेजा जा रहा था। टीम ने इसके बाद सिसवा क्षेत्र के सबयां में एक गोदाम की जांच की। वहां भी एक ट्रक मटर बरामद हुआ। जांच टीम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कुल 43.55 मीट्रिक टन हरा मटर जब्त किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पहले भी पकड़ा जा चुका है हरा मटर

हरे मटर की तस्करी का मामला पिछले साल सितंबर में भी पकड़ा गया था। उस वक्त कुशीनगर जिले के खड्डा कस्बे के पास पुलिस ने आधी रात में छापा मारकर एक गोदाम में रखे बोरों को पकड़ा था। इसके बाद नवंबर में कुशीनगर जिले के ही कसया कस्बा स्थित एक गोदाम में छापा मारकर हरे मटर की बड़ी खेप पकड़ी गई थी। अब यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed