Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Yogi Adityanath Completes Tablet Distribution Event After Receiving News of Mothers Demise

गोरखपुर: मां के निधन की सूचना मिलने के बाद भी कार्यक्रम में रहे योगी, संबोधन पूरा कर मंदिर पहुंचे

Fri, 20 Nov 2026 02:15 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Fri, 20 Nov 2026 02:15 PM IST
सार

वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हुआ था। उस समय भी उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दी थी और पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे।

विज्ञापन
Yogi Adityanath Completes Tablet Distribution Event After Receiving News of Mothers Demise
मां के निधन की सूचना मिलने के बाद भी संयमित रहे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुक्रवार को जब अपनी मां सावित्री देवी के निधन की सूचना मिली, उस समय वह गोरखपुर में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत आयोजित टैबलेट वितरण कार्यक्रम में मौजूद थे। मां के निधन की खबर मिलने के बाद भी उन्होंने कार्यक्रम बीच में नहीं छोड़ा। अपना संबोधन पूरा किया और विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए। इसके बाद वह गोरखनाथ मंदिर चले गए।

विज्ञापन
Trending Videos

Yogi Adityanath Completes Tablet Distribution Event After Receiving News of Mothers Demise
सीएम को मां की सूचना देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद पूर्व आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी और सांसद रवि किशन ने मुख्यमंत्री को उनकी मां के निधन की जानकारी दी। सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के निधन पर भी नहीं पहुंचे थे अंतिम संस्कार में

वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हुआ था। उस समय भी उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दी थी और पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed