फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two trains of Gorakhpur painted in color of freedom

अमृत महोत्सव: आजादी के रंग में रंगीं गोरखपुर की दो ट्रेनें, AC कोच पर लगाए गए शहीदों व महापुरुषों के चित्र

Tue, 26 Jul 2022 11:52 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 Jul 2022 11:52 AM IST
सार

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे में भी आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में दो ट्रेनों के कोच की खिड़कियों पर महापुरुषों व शहीदों के चित्र लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Two trains of Gorakhpur painted in color of freedom
आजादी अमृत महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जंक्शन से चलने वाली दो ट्रेनें गोरखधाम व चौरीचौरा एक्सप्रेस आजादी के रंग में रंग दी गई है। दोनों ही ट्रेनों के वातानुकूलित कोच की खिड़कियों पर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों व महापुरुषों के चित्र लगाए गए हैं। ये चित्र यात्रियों को बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।  

विज्ञापन


आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर रेलवे देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे ने दो ट्रेनों की वातानुकूलित बोगियों की खिड़कियों पर महापुरुषों के चित्र लगाने की योजना तैयार की है। ताकि युवा पीढ़ी शहीदों व महापुरुषों के बारे में जान सकें। गोरखपुर कोचिंग डिपो में महापुरुषों के चित्र लगने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


गोरखधाम एक्सप्रेस की तीन रेक है, अभी एक रेक के सभी एसी कोच में चित्र लगा दिए गए हैं। दरअसल, चौरीचौरा एक्सप्रेस की रेक गोरखधाम में भी लगती है। ऐसे में चौरीचौरा की एसी बोगियों की खिड़कियों पर लगे महापुरुषों के चित्र गोरखपुर से वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर अनवरगंज से लगायत लखनऊ, नई दिल्ली, हिसार होते हुए भटिंडा तक यात्रियों को बरबस अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Two trains of Gorakhpur painted in color of freedom
आजादी अमृत महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे में भी आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में दो ट्रेनों के कोच की खिड़कियों पर महापुरुषों व शहीदों के चित्र लगाए गए हैं। गोरखधाम एक्सप्रेस की तीन रेक है, अभी एक रेक में महापुरुषों व शहीदों के चित्र लगाए गए हैं।

अन्य दो रेक में भी जल्द ही चित्र लगाए जाएंगे। इसी प्रकार चौरीचौरा एक्सप्रेस के एक अन्य रेक में महापुरुषों के चित्र लगेंगे। इसका मकसद है कि देश की युवा पीढ़ी इनके बारे में जान सके।

इनके लगे हैं चित्र

रानी लक्ष्मीबाई, महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय, बिपिन चंद्र पाल, सरदार बल्लभ भाई पटेल, बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर, पं. जवाहर लाल नेहरू, जेआरडी टाटा आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed