{"_id":"697125a8c69e42f225059ce8","slug":"two-tractor-trolleys-seized-for-illegal-soil-mining-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1205527-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अवैध मिट्टी खनन में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अवैध मिट्टी खनन में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
Thu, 22 Jan 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
गीडा अवैध खनन में पकड़ा गया ट्रैक्टर। स्रोत : सोशल मीडिया
पिपरौली/गीडा। गीडा थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ मंगलवार देर रात गीडा पुलिस और जिला खनन विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर अवैध खनन में लिप्त दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मौके से पकड़कर सीज कर दिया। मंगलवार रात करीब 2 बजे जब खनन माफिया अपने अवैध काम में लगे थे, तभी खनन विभाग और गीडा पुलिस की टीम ने खरैला गांव में अचानक छापा मारा।
टीम ने मौके से मिट्टी से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में ले लिया। पिछले काफी समय से मल्हीपुर, खरैला, तेनुअन, अडिलापार और आसपास के गांवों में रात के अंधेरे में अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें प्रशासन तक पहुंच रही थीं। ग्रामीणों की इन शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने विशेष रणनीति तैयार की और औचक छापा मारकर कार्रवाई की।
जिला खनन निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के औचक निरीक्षण और छापेमारी जारी रखी जाएगी। पकड़े गए वाहनों को सीज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद