{"_id":"6245ea1c58db9259bc23072d","slug":"two-teachers-sacked-in-fake-records-gorakhpur-news-gkp431747029","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी अभिलेख में दो शिक्षक बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी अभिलेख में दो शिक्षक बर्खास्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी अभिलेख में दो शिक्षक बर्खास्त
सिद्धार्थनगर। दूसरे के शैक्षिक अभिलेखों पर जिले में नौकरी कर रहे दो अध्यापकों को बीएसए ने बर्खास्त कर दिया है। बीएसए देवेंद्र कुमार ने बताया दोनों शिक्षकों के खिलाफ जल्द मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
जिले के शोहरतगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नरौदा में प्रधानाध्यापक संजय कुमार शुक्ल दूसरे के शैक्षिक प्रमाणपत्रों पर नौकरी कर रहे थे। उन्होंने गोरखपुर के बडहलगंज के संजय कुमार शुक्ल के अभिलेख लगाए थे। इसी तरह बलिया में तैनात अध्यापक अमरनाथ के फर्जी प्रमाण पत्र पर इटवा ब्लॉक के बैरिया खालसा प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक अमरनाथ भी नौकरी कर रहा था। शैक्षिक अभिलेखों की जांच एंव सत्यापन में दोनों के प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर उनको बृहस्पतिवार को बर्खास्त कर दिया गया।