{"_id":"621b12892c00ba715d03b812","slug":"two-students-of-gorakhpur-will-reach-romania","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine Russia War: आज सुबह रोमानिया पहुंचेंगे गोरखपुर के दो छात्र, स्पेशल विमान से आएंगे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ukraine Russia War: आज सुबह रोमानिया पहुंचेंगे गोरखपुर के दो छात्र, स्पेशल विमान से आएंगे घर
Sun, 27 Feb 2022 11:26 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:26 AM IST
सार
अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि बेटे मनुशरण ने बताया कि शाम सवा पांच बजे उन्हें बस में बैठाया गया। उनके साथ सूबा बाजार के संदीप सिंह भी हैं। सुबह से ही हम लोग रोमानिया जाने के लिए सूचना का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
यूक्रेन से लौट रहे छात्र।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
यूक्रेन में फंसे गोरखपुर और आसपास जिले के विद्यार्थियों की वापसी की कोशिश शुरू हो गई है। शनिवार की शाम को उन्हें बस से रोमानिया के लिए रवाना किया गया, जो भोर में पहुंच जाएंगे। इसमें गोरखपुर के दो छात्र मनुशरण श्रीवास्तव और संदीप सिंह सहित आसपास के जिलों के दस विद्यार्थी मौजूद हैं। रविवार को इन्हें विशेष विमान भेजकर भारत लाया जाएगा।
शहर की बिछिया कॉलोनी में रहने वाले अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि बेटे मनुशरण ने बताया कि शाम सवा पांच बजे उन्हें बस में बैठाया गया। उनके साथ सूबा बाजार के संदीप सिंह भी हैं। सुबह से ही हम लोग रोमानिया जाने के लिए सूचना का इंतजार कर रहे थे। दो बैग में सामान भरकर जब बस के पास गए तो वहां कहा गया कि एक बैग ही जा पाएगा। फिर वापस आकर एक बैग में सामान को रखा। कुछ सामान छोड़ना भी पड़ गया। खुशी इसी बात कि है सुरक्षित अपने देश पहुंच जाएंगे। अतुल ने बताया कि जबसे यह सुना है कि बेटा बस में बैठकर रोमानिया के लिए रवाना हो गया है। पूरा परिवार बहुत खुश है।
आजाद चौक निवासी सज्जन गुप्ता ने (बेटे से बातचीत के अंश) बताया कि बेटा हरिमोहन कुमार ने बताया कि अभी तक उनका संपर्क दूतावास से नहीं हो पाया है। आश्वासन मिला है कि जल्द ही वापसी होगी। हर तरफ अफरा-तफरी मची है। यहां के हालात बहुत खराब हैं। घर में ही कैद होकर रह गए हैं। बेटे को धैये रखने की सलाह दी है।