फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two students of Gorakhpur will reach Romania

Ukraine Russia War: आज सुबह रोमानिया पहुंचेंगे गोरखपुर के दो छात्र, स्पेशल विमान से आएंगे घर

Sun, 27 Feb 2022 11:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 27 Feb 2022 11:26 AM IST
सार

अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि बेटे मनुशरण ने बताया कि शाम सवा पांच बजे उन्हें बस में बैठाया गया। उनके साथ सूबा बाजार के संदीप सिंह भी हैं। सुबह से ही हम लोग रोमानिया जाने के लिए सूचना का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन
Two students of Gorakhpur will reach Romania
यूक्रेन से लौट रहे छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूक्रेन में फंसे गोरखपुर और आसपास जिले के विद्यार्थियों की वापसी की कोशिश शुरू हो गई है। शनिवार की शाम को उन्हें बस से रोमानिया के लिए रवाना किया गया, जो भोर में पहुंच जाएंगे। इसमें गोरखपुर के दो छात्र मनुशरण श्रीवास्तव और संदीप सिंह सहित आसपास के जिलों के दस विद्यार्थी मौजूद हैं। रविवार को इन्हें विशेष विमान भेजकर भारत लाया जाएगा।
विज्ञापन


शहर की बिछिया कॉलोनी में रहने वाले अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि बेटे मनुशरण ने बताया कि शाम सवा पांच बजे उन्हें बस में बैठाया गया। उनके साथ सूबा बाजार के संदीप सिंह भी हैं। सुबह से ही हम लोग रोमानिया जाने के लिए सूचना का इंतजार कर रहे थे। दो बैग में सामान भरकर जब बस के पास गए तो वहां कहा गया कि एक बैग ही जा पाएगा। फिर वापस आकर एक बैग में सामान को रखा। कुछ सामान छोड़ना भी पड़ गया। खुशी इसी बात कि है सुरक्षित अपने देश पहुंच जाएंगे। अतुल ने बताया कि जबसे यह सुना है कि बेटा बस में बैठकर रोमानिया के लिए रवाना हो गया है। पूरा परिवार बहुत खुश है।  
विज्ञापन


आजाद चौक निवासी सज्जन गुप्ता ने (बेटे से बातचीत के अंश) बताया कि बेटा हरिमोहन कुमार ने बताया कि अभी तक उनका संपर्क दूतावास से नहीं हो पाया है। आश्वासन मिला है कि जल्द ही वापसी होगी। हर तरफ अफरा-तफरी मची है। यहां के हालात बहुत खराब हैं। घर में ही कैद होकर रह गए हैं। बेटे को धैये रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed