फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two special electric buses came to visit Gorakhpur city

खुशखबर: गोरखपुर शहर की सैर कराने आईं दो विशेष इलेक्ट्रिक बसें, जानिए कब से शुरू होगा संचालन

Mon, 09 May 2022 04:13 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 09 May 2022 04:13 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक बस डिपो मैनेजर केके मिश्रा ने कहा कि  12 मीटर लंबी दो विशेष इलेक्ट्रिक बसें डिपो पहुंच गईं हैं। जल्द ही बैठक में रूट, स्टॉपेज और किराया तय कर बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Two special electric buses came to visit Gorakhpur city
गोरखपुर इलेक्ट्रिक बस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर महानगर में लोग जल्दी ही विशेष इलेक्ट्रिक बसों से शहर के पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे। इसके लिए दो विशेष बसें रविवार को महेसरा स्थित इलेक्ट्रिक बस डिपो में पहुंच गईं हैं। इनको एयरपोर्ट से रामगढ़ताल और चिड़ियाघर के बीच संचालित किए जाने की योजना है।
विज्ञापन


शहर में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन कर रही संस्था सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ही यह सुविधा भी उपलब्ध कराएगी। इसी सप्ताह सिटी ट्रांसपोट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, नगर निगम और परिवहन निगम के जिम्मेदारों की बैठक होगी। इसमें बसों के रूट पर मुहर लगने के साथ ही इनके स्टापेज और किराया तय किया जाएगा। इसके बाद बसों का संचालन शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन

12 मीटर लंबी है लग्जरी बस

पर्यटकों के लिए चलने वाली ये विशेष इलेक्ट्रिक बसें 12 मीटर लंबी हैं। आम इलेक्ट्रिक बसों से ज्यादा सुविधाओं से लैस हैं।

अगले महीने आएंगी 10 और बसें

दो विशेष बसें आने के बाद इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 17 हो चुकी है। महानगर को 10 और इलेक्ट्रिक बसें अगले महीने मिल जाएंगी। वर्तमान में शहर के तीन रूटों पर 15 बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक बस डिपो मैनेजर केके मिश्रा ने कहा कि  12 मीटर लंबी दो विशेष इलेक्ट्रिक बसें डिपो पहुंच गईं हैं। जल्द ही बैठक में रूट, स्टॉपेज और किराया तय कर बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed