गोरखपुरः टिकटॉक वीडियो में दो सिपाहियों ने किया 'चुलबुल पांडे' डांस, एसएसपी ने कर दिया लाइन हाजिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में टिकटॉक का चलन तेजी से बढ़ा तो गोला थाने में तैनात दो सिपाहियों ने भी वर्दी में डांस करते हुए टिकटॉक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने पर एसएसपी डा. सुनील गुप्ता ने उन्हें लाइन हाजिर कर विभागीय जांच का आदेश दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने किसी जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के दौरान वहीं पर साथ में डांस करते हुए वीडियो बनाए हैं।
जानकारी के मुताबिक, गोला थाने के विवेक कुमार और प्रदीप कुमार का टिकटॉक पर वीडियो बनाना उनका शौक है। पर वर्दी में वीडियो बनाकर जब उन्होंने इस शौक को पूरा करने की कोशिश की तो फंस गए।
नियम के अनुसार वह वर्दी पहन कर डांस या कोई वीडियो नहीं बना सकते हैं। हाल यह है कि उन्होंने जब वीडियो स्थानीय लोगों से होते हुए थाने पर पहुंची तो सजा के तौर पर उनकी एक सप्ताह तक पहरा ड्यूटी भी लगाई गई थी।
हालांकि यह मामला दबा नहीं और हरियाणा के टिकटॉक स्टार द्वारा एक कर्मचारी को पिटाई करने का वीडियो वायरल होने के साथ ही सिपाहियों का वीडियो भी एक बार फिर चर्चा में आ गया। एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव को किसी ने इसकी जानकारी दी।
पहले तो एसपी साउथ ने कहा कि अगर वर्दी में उन्होंने वीडियो बनाया है तो असंवैधानिक है, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। कुछ देर बाद लोगों ने उन्हें वीडियो भी भेज दिया। वीडियो देखने के बाद एसपी साउथ ने एसएसपी डा. सुनील गुप्ता को जानकारी दी जिसके बाद एसएसपी ने दोनों पर कार्रवाई कर दी है।
सिपाही ने ही दर्ज कराया था प्रधान पति पर एससी एसटी का मुकदमा
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.