फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two sides clashed over the burning of firecrackers in Deoria

देवरिया में पटाखा जलाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर चले ईंट-पत्थर, फायरिंग भी हुई

Fri, 05 Nov 2021 06:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 05 Nov 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
Two sides clashed over the burning of firecrackers in Deoria
अस्पताल में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
देवरिया के भलुअनी थाना इलाके के चकजीवन उर्फ मठिया में शुक्रवार को पटाखे को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों में जमकर ईंट पत्थर, लाठियां चलीं, साथ ही फायरिंग भी हुई। 
विज्ञापन


दिवाली के दिन उमेश यादव की पत्नी संजय देवी ने पटाखा की दुकान लगाई थीं। जहां भूलन के परिवार के बच्चे पटाखा छोड़ रहे थे। इसी दौरान आग लग गई। इसी बात को लेकर शुक्रवार की सुबह कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। 
विज्ञापन


जिसमें संजय देवी को चोटें आई, परिवार वाले संजय देवी को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भलुअनी ले गए जहां डाक्टरों ने रेफर कर दिया। दूसरे पक्ष से मन भावती पत्नी भूलन यादव को भी सिर में चोटें है। सूचना पर एसओ  दीपक कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंच जांच पड़ताल कर छह लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed