फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two Ramlila will be staged in Gorakhpur from today see online link Ramleela of Aryanagar

आज से गोरखपुर में होगा दो रामलीलाओं का मंचन, दस दिनों तक धर्म की मस्ती में डूबेंगे शहरवासी

Fri, 16 Oct 2020 11:50 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 16 Oct 2020 11:50 AM IST
सार

  • बर्डघाट एवं आर्यनगर की रामलीला में कलाकार आज से देंगे प्रस्तुति
  • कोविड-19 के दृष्टिगत दोनों समितियों ने की तैयारी, बिना मास्क के प्रवेश रहेगा वर्जित

विज्ञापन
Two Ramlila will be staged in Gorakhpur from today see online link Ramleela of Aryanagar
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नवरात्र के एक दिन पूर्व यानी कि आज से गोरखपुर शहर की दो प्रमुख रामलीलाएं शुरू हो जाएंगी। रामलीला समितियों की ओर से कोविड-19 के दृष्टिगत मंचन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। रामलीला के मंचन के लिए कलाकार भी पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


शहर की सबसे पुरानी बर्डघाट रामलीला समिति के अध्यक्ष पंकज गोयल ने बताया कि इस बार रामलीला का मंचन बर्डघाट रामलीला मैदान की जगह सर्राफा भवन, हिंदी बाजार में होगा। कोविड-19 से सुरक्षा के लिए थर्मल स्कैनर, सैनिटाइजर, मास्क आदि का इंतजाम कर लिया गया है। आइसोलेशन रूम भी बनाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले 12 दिनों तक रामलीला का मंचन होता था लेकिन कोरोना महामारी के कारण इस बार दस दिनों तक ही आयोजन होगा। इसलिए मंचन के दौरान इस बार कुछ दृश्यों को संक्षिप्त किया जा रहा है। पिछले वर्ष तक रामलीला के पहले दिन हजारों लोगों के लिए भोजन और जलपान की व्यवस्था होती थी। इस बार भगवान राम का विवाह होगा, उसके बाद सिर्फ प्रसाद वितरण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला समिति, आर्यनगर के महामंत्री पुष्प दंत जैन ने बताया कि मानसरोवर रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन होगा। मंचन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां दो सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रवेश से पहले सभी के लिए मास्क आवश्यक होगा साथ ही सभी की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक विपिन सिंह होंगे। समिति के प्रवक्ता विकास जालान ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रामलीला मंचन का लाइव प्रसारण समिति के फेसबुक पेज पर किया जाएगा।

इस लिंक पर ऑनलाइन देंख आर्यनगर की रामलीला
https://www.facebook.com/pg/ramlilaaryanagar
https://www.facebook.com/pg/vikasjalan82
https://www.facebook.com/V7719

आर्यनगर रामलीला समिति के कार्यक्रम
16 अक्तूबर- उद्घाटन समारोह, गणेश जन्म, नारद मोह, रावण जन्म, अत्याचार, पृथ्वी पुकार, राम जन्म का मंचन।
17 अक्तूबर- मुनि आगमन, ताड़का वध, पुष्प वाटिका, अहिल्या उद्धार, धनुष यज्ञ, परशुराम लक्ष्मण संवाद राम विवाह।
18 अक्तूबर- वन यात्रा (मंच पर), केवट संवाद, चित्रकूट विश्राम।
19 अक्तूबर- दशरथ मरण, भरत-कौशल्या संवाद, भरत का चित्रकूट के लिए प्रस्थान।
20 अक्तूबर- श्री राम का मिलन व जानकी आगमन, राम भरत संवाद, चरण पादुका लेकर वापस, पंचवटी में प्रवेश व विश्राम
21 अक्तूबर- नासिका भेदन, सीता हरण, जटायु मोक्ष, सेबरी विश्राम।
22 अक्तूबर- हनुमान जी से भेंट, सुग्रीव से मित्रता, बाली वध, सीता खोज लंका दहन
23 अक्तूबर - विभीषण शरणागति, अंगद-रावण संवाद, रामेश्वर स्थापना
24 अक्तूबर - लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण वध, मेघनाथ वध।
25 अक्तूबर- गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ द्वारा श्रीराम का तिलक एवं आरती कार्यक्रम के पश्चात अहिरावण व रावण वध, नीति उपदेश।
26 अक्तूबर- भरत मिलाप (मंच पर) श्रीरामजी का राज्याभिषेक

बर्डघाट रामलीला समिति के कार्यक्रम

16 अक्तूबर- सर्राफा भवन में शिव-सती संवाद, नारद मोह, रावण जन्म, राम जन्म, ताड़का वध, परशुराम-लक्ष्मण संवाद एवं राम विवाह।
17 अक्तूबर - राम वन गमन, निषाद मिलन, श्रीराम-केवट संवाद व दशरथ मरण।
18 अक्तूबर - भरत व माता कौशल्या संवाद, भरत का चित्रकूट प्रस्थान, श्रीराम-भरत मिलन एवं राम-भरत संवाद।
19 अक्तूबर - भरत जी का चरण पादुका लेकर वापस अयोध्या लौटना, नासिका भेदन, खर-दूषण वध व सीता हरण।
20 अक्तूबर - श्रीराम का सबरी के आश्रम में प्रवेश, श्रीराम-हनुमान मिलन व सुग्रीव मिलन।
21 अक्तूबर - बालि वध और सीता माता की खोज में वानरों का प्रस्थान।
22 अक्तूबर - हनुमान-जामवंत संवाद, हनुमान का लंका में प्रवेश, सीता-हनुमान संवाद व लंका दहन।
23 अक्तूबर - श्रीराम-हनुमान संवाद, रामेश्वर स्थापना और अंगद-रावण संवाद।
24 अक्तूबर - लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध, श्रीराम की प्रलाप लीला, कुंभकरण एवं मेघनाद का वध।
25 अक्तूबर - राम-रावण युद्ध, रावण वध और राजनैतिक उपदेश।
30 अक्तूबर - श्रीराम-भरत मिलन।
31 अक्तूबर - श्रीराम का राज्याभिषेक।

धर्म के साथ धन पाने के भी बन सकते हैं योग
कोरोना संकट के बीच आपका ज्यादातर समय घरों में गुजर रहा है। रामलीला के मंचन में दर्शकों की संख्या भी निर्धारित है। ऐसे में अमर उजाला ने अनूठी पहल की है। आपके लिए रोजाना रामलीला के मंचन का पूरा सार व उनके पात्रों की जानकारी के साथ विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की जाएगी। यह सिलसिला रामलीला मंचन के संपन्न होने तक चलता रहेगा।  प्रयास है कि जो कुछ आप वहां जाकर सुनते या फिर देखते थे, उसे अखबार के माध्यम से वैसा ही आपके सामने प्रस्तुत किया जाए। इसे मन लगाकर पढ़ते रहे, धर्म के साथ धन पाने के योग भी बन सकते हैं।

रामलीला की खबर पढ़ने, फोटो देखने या फिर मंचन का वीडियो देखने के लिए क्लिक करें- www.amarujala.com/gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed