Gorakhpur AIIMS: देखते-देखते दो लोगों की मौत, मेडिकल छात्र को हार्ट अटैक
एम्स के मीडिया प्रभारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि मरीज जब लाया गया था, तो उसका शरीर शांत - पड़ चुका था। डॉक्टर ने सीपीआर देकर प्रयास किया तो सांस चलने लगी। शुगर व ब्लड प्रेशर की दवा दी गई। शाम छह बजे अचानक फिर तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई।
विस्तार
एम्स में सोमवार को इलाज कराने आए दो लोगों की हालत बिगड़ गई। बाद में दोनों की मौत हो गई। उधर, एक मेडिकल छात्र को हार्ट अटैक आने के बाद भर्ती कराया गया।
मेडिसिन ओपीडी में शुगर का इलाज कराने पहुंचे बस्ती जिले के 32 वर्षीय विजय की अचानक हालत बिगड़ गई। इमरजेंसी एंड ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने सीपीआर दिया तो युवक होश में आ गया, लेकिन शाम छह बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि युवक का कई वर्षों से उपचार चल रहा था और शुगर के चलते पैर में गैंगरीन तक हो गया था।
युवक मेडिसिन वार्ड में अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गया। उसे तुरंत इमरजेंसी एंड ट्रॉमा विभाग में ले जाया गया। ड्यूटी पर मौजूद असिस्टेंट प्रो. डॉ. अरविंद कुमार, सीनियर रेजिडेंट डॉ. विनय, नर्सिंग ऑफिसर मोहित और उनकी टीम ने सीपीआर करना. आरंभ किया। इससे मरीज की धड़कन चलने लगी।
इसे भी पढ़ें: डाकघर में घोटाला 76 लाख का नहीं, 2.38 करोड़ का था; पांच डाककर्मी दोषी करार
हालत में थोड़ा सुधार होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखकर इलाज शुरू किया गया। मरीज का ब्लड प्रेशर और शुगर काफी बढ़ा हुआ था, जिसे दवा देकर नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। लेकिन शाम छह बजे उसकी मृत्यु हो गई।
एम्स के मीडिया प्रभारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि मरीज जब लाया गया था, तो उसका शरीर शांत - पड़ चुका था। डॉक्टर ने सीपीआर देकर प्रयास किया तो सांस चलने लगी। शुगर व ब्लड प्रेशर की दवा दी गई। शाम छह बजे अचानक फिर तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें: काम की खबर: वाहनों के फिटनेस के साथ चालकों का भी होगा मेडिकल फिटनेस टेस्ट, निर्देश जारी
एम्स में इलाज कराने आए व्यक्ति की मौत
एम्स की ओपीडी में सोमवार को इलाज कराने आए जदगीशपुर डुमरीखास टोला बसंतपुर निवासी बाबूराम पासवान (54) की मौत हो गई। वह ओपीडी में अपनी पर्ची लेकर टहलते हुए गेट के बाहर आ गए थे। अचानक सड़क पर गिर गए। आनन फानन इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। सोमवार की सुबह वह एम्स की ओपीडी में पहुंचे और अपनी पर्ची लगाकर प्रतीक्षा करने लगे थे। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद वह उठकर एम्स के गेट नंबर-दो के बाहर चले गए। वहीं जमीन पर गिर गए।
इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: इंतजार खत्म...अब करिए क्रूज पर सैर-सपाटा; 15 को सीएम करेंगे लोकार्पण
एम्स में एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र शशांक शेखर की सोमवार शाम को तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द महसूस होने पर साथी उसे लेकर मेडिसिन विभाग की ओपीडी में पहुंचे। ईसीजी में हार्ट अटैक के लक्षण मिलने के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। एम्स की एंबुलेंस से उसे फातिमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने हालत स्थिर बताई है। शशांक शेखर वर्ष 2019 का एमबीबीएस का छात्र है।