फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Along with fitness of vehicles there will also be a medical fitness test for drivers

काम की खबर: वाहनों के फिटनेस के साथ चालकों का भी होगा मेडिकल फिटनेस टेस्ट, निर्देश जारी

Tue, 12 Dec 2023 11:18 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 12 Dec 2023 11:18 AM IST
सार

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि 40 वर्ष से ऊपर के लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में मेडिकल प्रमाण पत्र आवश्यक होता है। बिना इसके लाइसेंस जारी नहीं किए जाते हैं।

विज्ञापन
Along with fitness of vehicles there will also be a medical fitness test for drivers
ड्राइविंग लाइसेंस। (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

वाहनों के फिटनेस टेस्ट के साथ चालकों का भी मेडिकल फिटनेस टेस्ट किया जाएगा। 15 दिसंबर से शुरू हो रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत व्यावसायिक वाहनों के फिटनेस के दौरान उनके चालकों की आंखों की भी जांच होगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, परिवहन विभाग की ओर से सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत 15 से 31 दिसंबर तक मनाए जाने वाले सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसके अंतर्गत व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस की जांच की जाएगी। इसके साथ वाहनों के चालकों का भी मेडिकल फिटनेस चेक किया जाएगा। चालक के फिट होने पर ही उन्हें वाहन चलाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: इंतजार खत्म...अब करिए क्रूज पर सैर-सपाटा; 15 को सीएम करेंगे लोकार्पण
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने निर्देश दिए हैं कि इस बाद सड़क सुरक्षा पखवाड़ा में चालक के हेल्थ फिटनेस संबंधी कार्ड बनाए जाएं। उनका फिटनेस चेक किया जाए कि वह गाड़ी चलाने के लिए फिट हैं या नहीं। अगर चालक किसी भी मायने में फिट नहीं पाए जाएंगे तो हटा दिया जाएगा।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि 40 वर्ष से ऊपर के लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में मेडिकल प्रमाण पत्र आवश्यक होता है। बिना इसके लाइसेंस जारी नहीं किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed