फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   two people died and many injured in road accident due to fog at basti

यूपी: गैस सिलिंडर से लदे ट्रक से टकराई बस, दो की मौत, 10 घायल

Wed, 06 Jan 2021 06:33 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, मानिकचंद (बस्ती)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मानिकचंद (बस्ती)। Published by: vivek shukla Updated Wed, 06 Jan 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
two people died and many injured in road accident due to fog at basti
सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बस व ट्रक। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां घने कोहरे के बीच बुधवार सुबह आठ बजे बांसी रोड पर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के उमरा चौराहे के पास निजी बस और गैस सिलिंडर लदे ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि उत्तर दक्षिण दिशा में जा रही दोनों वाहनों का रुख पूरब पश्चिम हो गया। हादसे में खलासी समेत दो की मौके पर ही मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रुधौली शिवाकांत मिश्रा एवं वाल्टरगंज एसओ डीके सरोज ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजने के बाद दोनों वाहन रास्ते से हटवाया। हादसे के कारण करीब दो घंटे तक बस्ती-बांसी रोड पर आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन


संतकबीरनगर जनपद के घोसियारी से रुधौली होते हुए लखनऊ तक जाने वाली प्राइवेट बस सुबह करीब सात बजे सवारियां बैठाकर लखनऊ के लिए रवाना हुई। घने  कोहरे के बीच करीब आठ बजे वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के उमरा चौराहे के पास सामने से आ रहे गैस सिलेंडर लदे ट्रक टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बस के खलासी हरिओम (22) पुत्र शिव पूजन निवासी सिगरा थाना लालगंज और ट्रक चालक गोविंद (18) निवासी कछिया बभनान थाना गौर की मौत हो गई। वहीं जितेंद्र (35) कोपियां थाना खेसरहरा, धर्मेंद्र (20), निवासी सोनबरसा थाना वाल्टरगंज, प्रमिला (35), शत्रुधन निवासी अगडेगवा खेसरहा और अजय (18) पुत्र हंसराज निवासी पडरिया दत्तू थाना सोनहा की हालत नाजुक देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। छह अन्य का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। थानाध्यक्ष डीके सरोज ने बताया कि बस के मालिक राहुल निवासी बडेवन की तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

टूरिस्ट बस का परमिट ढोते हैं सवारी

जनपद सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर से रुधौली होते हुए कई बसें पिछले कुछ सालों से लखनऊ तक की सवारियां ढो रहीं हैं। इनके पास टूरिस्ट का परमिट होता है। लेकिन अनियमित तरीके से ये वाहनों से प्रतिदिन चलने वाली सवारियों को ले जाती हैं और ले आती हैं।

सूत्र बताते हैं कि जब किसी उच्चाधिकारी के निर्देश पर जिला मुख्यालय पर इन बसों की चेकिंग कराई जाती है तो विभाग से बस मालिकों को सूचना मिल जाती है। जिससे ये बसें रूट बदलकर सवारियों को लखनऊ तक लाती और ले जाती हैं। वाल्टरगंज एसओ के अनुसार, बुधवार को जो बस हादसे का शिकार हुई उस बस का परमिट टूरिस्ट बस का है।

कोहरे में क्या करें
  • यातायात के सभी नियमों का हर हाल में पालन करें
  • इंडीकेटर का लगातार प्रयोग करें
  • घने कोहरे में सड़क पर दायीं ओर रंगे हुए रोड मार्क और डिवाइडर के आधार पर आगे बढ़ें।
  • वाहन पर रेडियम स्टीकर्स जरूर लगाएं
  • कोहरे की बूंदों से सड़क गीली हो जाती है, आगे के वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से टकराने का खतरा रहता है, ऐसे में आगे जा रहे वाहन से अपने वाहन की दूरी रखें
  • वाहन में फॉग लाइट जरूर लगवाएं, लिंक मार्ग से हाई-वे पर जाते वक्त सड़क के दोनों ओर जरूर देखें

ऐसा बिल्कुल न करें
  • वाहन कभी बीच सड़क पर न खड़ा न करें।
  • वाहन को ओवरलोड करने के बाद न चलाएं।
  • वाहन की रफ्तार ज्यादा तेज न रखें।
  • वाहन चलाते वक्त चालक बात न करें।
  • क्षमता से ज्यादा समय तक वाहन न चलाएं।
  • नशा कर वाहन न चलाएं।
  • वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।
  • संकरी पुलिया के आस-पास ओवरटेक न करें।
  • सड़क पर वाहन लेकर स्टंट ना करें।
  • वाहन चलाते समय नींद आने पर वाहन न चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed