फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two people died and four injured during falling high-tension wire in maharajganj

महराजगंज: हाईटेंशन तार गिरने से गांव में उतरा करंट, दो की मौत, चार घायल

Sun, 17 May 2020 02:40 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sun, 17 May 2020 02:40 PM IST
सार

  • हाईटेंशन तार टूट कर ट्रांसफार्मर पर गिरा, गांव में मची अफरा तफरी
  • सूचना के बाद आनन-फानन में काटी गई बिजली

विज्ञापन
two people died and four injured during falling high-tension wire in maharajganj
मृतक परमात्मा व प्रीती की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के महरांजगंज जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां बृजमगंज थाना क्षेत्र के सिंकदराजीतपुर के बरगदवां टोले में हाईटेंशन तार टूट कर केबिल पर गिरने से पूरे गांव में 1100 वोल्ट करंट आ गया। जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई वहीं चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक बृजमनगंज क्षेत्र के सिंकदराजीतपुर के बरगदवां टोले में शनिवार की देर रात हाईटेंशन तार टूट कर ट्रांसफार्मर पर गिर गया। जिससे ट्रांसफार्मर जलने लगा और घरो में हाईटेंशन करंट उतर गया। इसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


आनन-फानन में लोग बल्ब, पंखा, फ्रीज बंद का प्रयास करने लगे। उसी दौरान गांव के ही दो सगे भाई अभिमन्यु (52) ,परमात्मा (40) और रीना देवी (32), लक्षना (45), विजय (45) व प्रीती (30) गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय सहायता दी जाएगी

बिजली कटने के बाद गांव के लोगों ने गंभीर रूप से झुलसे लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी लाए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां जाते समय रास्ते में परमात्मा व प्रीती मौत हो गई। मौत की सूचना गांव के लोगों को मिलते ही कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही विधायक बजरंग बहादुर सिंह, एसडीएम राजेश जायसवाल सीओ अशोक कुमार मिश्रा, एसओ विनोद कुमार राय, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल मौके पर पहुंच गए।
 
एक्सईएन आरके गौतम ने बताया कि डिस्क पंचर होने के कारण तार टूट कर केबिल पर गिर गया। जिसके कारण गांव में हाई बोल्टेज करंट आ गया और हादसा हो गया। पीड़ित परिवार को विभागीय सहायता दी जाएगी।

मृतक परिजनों को मिले 20-20 लाख

फरेंदा। बरगदवां धानी के घटना को पूर्व विधायक विनोद तिवारी ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण क्षेत्र में दूसरी बड़ी घटना है। ऐसे में मृतक के परिजनो को 20-20 लाख व घायलों को एक-एक लाख रुपया की सहायता दिया जाय और विभाग के खिलाफ कार्रवाई की जाय।
 
बेहद दर्दनाक घटना
फरेंदा। विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि धानी क्षेत्र के बरगदवां में हुई बेहद दर्दनाक घटना है। ऐसे में पीड़ित परिवार हरसंभव मदद की जाएगी। बांध से बिजली के खंभे को हटाने की मांग की गई जिसको विभाग ने स्वीकार भी कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed