फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two patients died in arohi hospital after shutting down neighbors generators in gorakhpur

गोरखपुर: पड़ोसियों ने बंद कर दिया अस्पताल का जेनरेटर, दो मरीजों की मौत

Fri, 14 May 2021 08:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 14 May 2021 08:54 PM IST
सार

प्रबंधक ने दर्ज कराया केस, जनरेटर बंद होने से ऑक्सीजन की सप्लाई हो गई थी बाधित। 10 मई को हुई थी घटना केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस।
 

विज्ञापन
Two patients died in arohi hospital after shutting down neighbors generators in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के जेल बाईपास रोड पर स्थित आरोही हॉस्पिटल में दस मई को पड़ोसियों के जेनरेटर बंद करने की वजह से दो मरीजों ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। प्रबंधक अंकित पांडेय का आरोप है कि वेंटिलेटर पर दो मरीज थे और जेनरेटर बंद किया गया तो इससे ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हो गई जिसकी वजह से मरीजों की जान गई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने प्रबंधक की तहरीर पर अज्ञात पड़ोसियों के खिलाफ उतवालेपन में मानव जीवन को खतरा में डालने और गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया है।

प्रबंधक अंकित पांडेय ने दिए तहरीर में लिखा है कि दस मई की दोपहर 12.10 बजे के करीब बिजली जाने पर जेनरेटर चलाया गय था। इस दौरान पड़ोसी लोग उत्तेजक जेनरेटर पर पथराव किए और उसे बंद कर दिए। मना करने पर जान से मारने की धमकी भी दिए। जेनरेटर बंद होने की वजह से अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित हो गई थी। जिससे दो मरीजों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


ऑक्सीजन की कमी से दुरियापुरी निवासी नीलम श्रीवास्तव पुत्री एके श्रीवास्तव और रामजानकीनगर निवासी गुड्डी देवी बेटी हरीश चंद्र की मौत हुई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed