फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two passenger specials will run for Badhni and Nautanwa in Khichdi fair

Gorakhpur News: खिचड़ी मेले में बढ़नी व नौतनवा के लिए चलेंगी दो पैसेंजर स्पेशल, यात्रियों को होगी सहुलियत

Wed, 21 Dec 2022 01:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 21 Dec 2022 01:24 PM IST
सार

यात्रियों को सुविधापूर्वक यात्रा टिकट उपलब्ध कराने के लिए गोरखपुर जं. एवं नकहा जंगल स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने का निर्देश दिया। महाप्रबंधक ने मेला अवधि में गोरखपुर जं. स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं का प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य कैंप एवं एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
 

विज्ञापन
Two passenger specials will run for Badhni and Nautanwa in Khichdi fair
भारतीय रेल। - फोटो : शटरस्टॉक्स

विस्तार

गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेले को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक चंद्रवीर रमण की अध्यक्षता में रेलवे की तैयारियों की समीक्षा की गई। तय हुआ कि 13 से 16 जनवरी तक गोरखपुर-बढ़नी एवं गोरखपुर-नौतनवा के बीच दो जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

विज्ञापन


इसके अलावा मेला चलने तक गोरखपुर से नरकटियागंज एवं सीवान के बीच चल रही छह जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। महाप्रबंधक ने कहा कि 12531/12532 गोरखपुर-लखनऊ जं. इंटरसिटी एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव मगहर स्टेशन तथा 15069/15070 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस का नकहा जंगल स्टेशन पर शुरू किया जाए।
विज्ञापन


गोरखपुर स्टेशन पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूछताछ बूथ खोला जाएगा। यात्रियों को सुविधापूर्वक यात्रा टिकट उपलब्ध कराने के लिए गोरखपुर जं. एवं नकहा जंगल स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने का निर्देश दिया। महाप्रबंधक ने मेला अवधि में गोरखपुर जं. स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं का प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य कैंप एवं एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि स्टेशन परिसर में मेला अवधि में पैदल उपरिगामी पुल (एफओबी), कैब-वे एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेल पुलिस के जवान निगरानी के लिए लगाए जाएं। ट्रेनों के बारे में लगातार सूचनाएं प्रसारित की जाए। खिचड़ी मेला की तैयारियों को लेकर स्टेशन निदेशक आशुतोष गुप्ता ने प्रजेंटेशन दिया।


बैठक में अपर महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा, प्रमुख मुख्य इंजीनियर रंजन यादव, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एके शुक्ला, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक संजय त्रिपाठी, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक संजय कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed