फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two others, including Instagram friend, arrested for kidnapping and molesting teenager

13 वर्ष की किशोरी संग दुष्कर्म: लापरवाही में SO की थानेदारी छिनी, इंस्टाग्राम दोस्त संग 2 और गिरफ्तार

Mon, 26 Jan 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 26 Jan 2026 02:00 AM IST
सार

किशोरी के बयान और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पहले से दर्ज प्राथमिकी में दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई हैं। हालांकि, किशोरी ने मेडिकल परीक्षण कराने से इन्कार कर दिया है। वहीं मामले में लापरवाही करने पर एसएसपी ने गोरखनाथ थाना प्रभारी शशि भूषण राय को लाइनहाजिर कर दिया है। उनकी जगह गोरखनाथ थाने की कमान गुलरिहा प्रभारी विजय प्रताप सिंह को दी गई है।

विज्ञापन
Two others, including Instagram friend, arrested for kidnapping and molesting teenager
पहले दिन ही पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गोरखनाथ थाना क्षेत्र से 13 वर्षीय किशोरी का अपहरण फिर होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म और स्पा सेंटर में बेचने के मामले में पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ाते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में किशोरी को होटल तक ले जाने वाला उसका इंस्टाग्राम दोस्त (15) और स्पा नेटवर्क से जुड़ा आदित्य शामिल है।
विज्ञापन


किशोरी के बयान और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पहले से दर्ज प्राथमिकी में दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई हैं। हालांकि, किशोरी ने मेडिकल परीक्षण कराने से इन्कार कर दिया है। वहीं मामले में लापरवाही करने पर एसएसपी ने गोरखनाथ थाना प्रभारी शशि भूषण राय को लाइनहाजिर कर दिया है। उनकी जगह गोरखनाथ थाने की कमान गुलरिहा प्रभारी विजय प्रताप सिंह को दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में होटल मालिक, मैनेजर और स्पा सेंटर मैनेजर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गोरखनाथ इलाके की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी की दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से छह माह पहले शाहपुर निवासी एक किशोर से हुई थी। उसी के बहकावे में आकर किशोरी पांच जनवरी को घर से निकल गई।

आरोप है कि इंस्टाग्राम दोस्त उसे गीडा इलाके के नौसड़ स्थित भूमि पैलेस होटल में लेकर गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे छोड़कर भाग गया। पुलिस के मुताबिक, किशोरी के अकेले होने और घर से भागकर आने की जानकारी मिलने पर होटल मालिक धीरेंद्र उर्फ अभय सिंह ने उसे होटल में ही बंधक बना लिया।

आरोप है कि वहां तीन दिन तक होटल मालिक, मैनेजर आदर्श पांडेय समेत कई लोगों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने उसे बड़हलगंज स्थित एक स्पा सेंटर में बेच दिया।

स्पा सेंटर में भी किशोरी को करीब एक सप्ताह तक बंधक बनाकर रखा गया। आरोप है कि वहां स्पा सेंटर के मैनेजर अंकित कुमार ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर आरोपी उसे नौसड़ स्थित उसी होटल में छोड़कर चले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी को खोजकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

हालांकि आरोप है कि गोरखनाथ पुलिस मामले को दबाए बैठी रही। इसके बाद किशोरी की मां ने एसपी सिटी से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने किशोरी का बयान दर्ज किया, जिसमें पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश हुआ। बयान के आधार पर पुलिस ने दर्ज गुमशुदगी में दुष्कर्म से संबंधित धाराएं बढ़ा दीं।

किशोरी ने मेडिकल परीक्षण कराने से इन्कार किया है लेकिन उसके बयान और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है:रवि सिंह, सीओ गोरखनाथ

तीन आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को भिजवाया था जेल
इससे पहले शनिवार को पुलिस ने होटल मालिक, होटल मैनेजर और स्पा मैनेजर को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। रविवार को पुलिस ने 15 वर्षीय इंस्टाग्राम दोस्त और स्पा नेटवर्क से जुड़े पिपराइच निवासी आदित्य को भी पकड़ लिया।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में कई अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पीड़िता की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed