फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two new corona positive got in Sant kabir nagar

संतकबीरनगर में दो और मिले कोरोना पॉजिटिव, 18 की रिपोर्ट आई निगेटिव

Mon, 15 Jun 2020 04:51 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 15 Jun 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
two new corona positive got in Sant kabir nagar
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

संतकबीनगर में सोमवार को आई रिपोर्ट में दो और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जबकि 18 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वैसे अब तक 160 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। इसके साथ ही सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। 41 लोग एक्टिव है। जबकि 119 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। जिले में 15 जगह हॉटस्पॉट बना हुआ है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि सोमवार को रिपोर्ट आई है। जिसमें एक 60 वर्षीय वृद्घ कोरोना पॉजिटिव मिला है। पॉजिटिव वृद्घ बखिरा क्षेत्र के देवकली गांव का निवासी है। वृद्घ का पड़ोसी शख्स जो रिश्ते में भतीजा है, पूर्व में पॉजिटिव मिला था। उसी के सपंर्क में वह आया था।
विज्ञापन


11 जून को तबीयत बिगड़ी तो उसे लेकर उसका बेटा जिला अस्पताल पहुंचा। जहां से उसका नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था। उसी दिन उसे बस्ती कैली के लिए रेफर हो गया था। रिपोर्ट में वृद्घ कोरोना पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

महिला लखनऊ में मिली कोरोना पॉजिटिव

दूसरी 55 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है। पॉजिटिव महिला सांथा क्षेत्र के बनेथू गांव की निवासी है। 15 दिन पूर्व महिला को पेट संबंधी समस्या हुई तो पति के साथ बस्ती के एक प्राइवेट अस्पताल पहुंची। जहां जांच पड़ताल हुई तो उसके पित्त की थैली में पथरी निकली।

महिला ऑपरेशन कराने के लिए बस्ती से लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल भर्ती हुई। जहां कोरोना की जांच हुई तो पॉजिटिव मिली है। इसके साथ ही 18 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

अपर सीएमओ ने बताया कि सोमवार को 202 नमूने लेकर जांच को भेजा गया है। जिले में अब तक 4166 नमूने जांच को भेजे जा चुके है। जिसमें 3486 नमूने की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 179 नमूने रिपीटेड है।

506 नमूने की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। जबकि 160 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। इसके साथ ही सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। 41 लोग एक्टिव है। जबकि 119 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। जिले में 15 जगह हॉटस्पॉट बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed