{"_id":"612359e96fd3a37be444a7b5","slug":"two-more-multi-level-parking-will-be-made-to-get-rid-of-jam-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: शहर को जाम से निजात के लिए बनेंगी दो और मल्टी लेवल पार्किंग, 75 करोड़ रुपये से होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: शहर को जाम से निजात के लिए बनेंगी दो और मल्टी लेवल पार्किंग, 75 करोड़ रुपये से होगा निर्माण
Mon, 23 Aug 2021 01:48 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:48 PM IST
सार
नगर निगम के प्रस्ताव पर सीएंडडीएस ने तैयार की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट। करीब 75 करोड़ की लागत से बनने वाली इस पार्किंग में 1000 से ज्यादा गाड़ियां हो सकेंगी खड़ी।
विज्ञापन
गोखपुर शहर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए दो और मल्टी लेवल स्मार्ट पार्किंग बनाई जाएंगी। नगर निगम के प्रस्ताव पर जल निगम की कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) ने इसके लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली है। यह मल्टी लेवल पार्किंग रेलवे बस स्टेशन और बसंतपुर घंटाघर के पास बंधु सिंह पार्क में बनाई जाएगी। करीब 75 करोड़ की लागत से बनने वाली इन दोनों पार्किंग में 1000 से ज्यादा गाड़ियां खड़ी हो सकेंगीं।
शहर की सबसे बड़ी समस्या सड़कों पर खड़े होने वाले वाहन और उनकी वजह से लगने वाला जाम है। यातायात को सुचारु बनाने के लिए शासन-प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में कचहरी क्लब ग्राउंड में भी गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा नगर निगम के प्रस्ताव पर गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा जलकल बिल्डिंग परिसर में मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। वहीं नगर निगम के निर्माणाधीन नए सदन में भी करीब 300 गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
इन सबके साथ अब नगर निगम प्रशासन की ओर से शहर के प्रतिष्ठित बाजार घंटाघर में जाम की समस्या को देखते हुए बंधु सिंह पार्क में भी करीब ढाई सौ गाड़ियों की क्षमता की मल्टी लेवल पार्किंग की योजना तैयार की गई है। इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। इसके अलावा नगर निगम द्वारा रेलवे बस स्टेशन पर भी 750 से भी ज्यादा गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था के लिए छह मंजिला पार्किंग बनाई जाएगी। नगर निगम के प्रस्ताव पर सीएंडडीएस ने दोनों मल्टी लेवल पार्किंग का डीपीआर तैयार करा ली है। इनमें से एक का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। वहीं दूसरे की रिपोर्ट जल्द ही शासन को भेज दी जाएगी।

रेलवे बस स्टेशन मल्टी लेवल पार्किंग
- अंडर ग्राउंड समेत कुल 6 मंजिलें
- लागत- 4733.62 लाख
- एरिया- 5759.56 वर्ग मीटर
- कुल मंजिलों का कंस्ट्रक्शन एरिया- 16160 वर्ग मीटर
- दो पहिया वाहन पार्किंग - 523
- चार पहिया वाहन पार्किंग- 238
- दुकानें - 26 (बेसमेंट और भूतल पर)
बसंतपुर घंटाघर मल्टी लेवल पार्किंग
- अंडर ग्राउंड समेत 5 मंजिला
- लागत - 27.67 करोड़
- एरिया- 2172.91 वर्ग मीटर
- कुल मंजिलों का कंस्ट्रक्शन एरिया- 4947.49
- दो पहिया वाहन पार्किंग -211
- चार पहिया वाहन पार्किंग- 57
- दुकानें- 5 (भूतल पर)
सीएंडडीएस रेजीडेंट इंजीनियर संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि बसंतपुर घंटाघर में बनने वाले मल्टी लेवल पार्किंग का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। जल्द ही प्रस्ताव के स्वीकृत हो जाने की संभावना है। वहीं रेलवे बस स्टेशन मल्टी लेवल पार्किंग की डीपीआर तैयार करके डीएम को भेजी जा चुकी है। उन्हीं के स्तर से प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि शहर की जाम की समस्या को दूर करने के लिए बंधु सिंह पार्क बसंतपुर और रेलवे बस स्टेशन के पास मल्टी लेवल पार्किंग का प्रस्ताव है। जल्द ही दोनों पार्किंग के लिए शासन से फंड मिल जाने की उम्मीद है।