फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two more cases of fraud in SBI Jangal Kaudiya branch

Gorakhpur News: एसबीआई जंगल कौड़िया शाखा में जालसाजी के दो और मामले

Wed, 09 Oct 2024 05:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Two more cases of fraud in SBI Jangal Kaudiya branch
जंगल कौड़िया। एसबीआई की जंगल कौड़िया शाखा में 80 लाख से अधिक की जालसाजी सामने आने के बाद पीड़ितों की संख्या में और इजाफा होने की आशंकाएं सच साबित हो रही हैं। दो और ग्राहकों ने लाखों रुपये की जालसाजी की शिकायत ब्रांच मैनेजर से की है। ब्रांच मैनेजर ने शिकायती पत्र को रीजनल ऑफिस भेज दिया है। उधर, मंगलवार को भी ग्राहकों ने बैंक में पहुंचकर अपने खातों की जानकारी जुटाई कि कहीं वे भी तो जालासाजी के शिकार नहीं हो गए।
विज्ञापन




मंगलवार को बैंक कर्मचारियों से बातचीत में पता चला कि 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी के अतिरिक्त क्षेत्र की प्रियंका की पांच और बैजनाथ त्रिपाठी की छह लाख रुपये की एफडी तोड़कर रकम दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दी गई है। जबकि एफडी की पक्की रसीद उनके पास है। चर्चा है कि बैंक के कर्मचारी, तत्कालीन मैनेजर के कहने पर कंप्यूटर सिस्टम को लॉगिन कर मास्टरमाइंड माने जा रहे कैंटीन बॉय पंकज मणि त्रिपाठी को दे देते थे। पंकज मणि उस पर घंटों काम करता था। पंकज मणि को टिप-टिप के नाम से भी क्षेत्र में जाना जाता है। उसने अकूत कमाई की है।
विज्ञापन




छानबीन कर टीम लौटी



शाखा में जांच कर मंडल स्तर की आंतरिक टीम मंगलवार को लौट गई है। टीम ने किसी से कोई भी बात साझा नहीं की। बताया जा रहा है कि टीम अभी दोबारा भी आएगी। टीम को कुछ और अहम जानकारियां भी मिलीं हैं, जिसे वह उच्च अफसरों को बताकर आगे की कार्रवाई करेगी। शाखा में पासबुक एंट्री और खातों की जानकारी के लिए मंगलवार को भीड़ कम रही। इससे लोगों को भी काफी सहूलियत रही। सोमवार को तो अफरातफरी जैसा माहौल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed