फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two more cases filed against land mafia Kamlesh, wife also accused

Gorakhpur News: भू-माफिया कमलेश पर दो और केस दर्ज, पत्नी भी आरोपी

Fri, 25 Aug 2023 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Two more cases filed against land mafia Kamlesh, wife also accused
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




गोरखपुर। एम्स पुलिस ने बुधवार को भू-माफिया कमलेश यादव पर जालसाजी के दो और केस दर्ज कर लिए। एक केस में उसकी पत्नी मीना को भी आरोपी बनाया गया है। वर्तमान में कमलेश जेल में है। पुलिस बाहर घूम रहे उसके साथियों शब्बीर, अजय शर्मा, दयानंद व पत्नी मीना की तलाश में जुटी है। पुलिस ने कमलेश व उसके साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर अवैध कमाई से बनाई गई संपत्ति को जब्त करने की तैयारी भी शुरू कर दी है।



जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के तमकुहीराज निवासी संतोष गुप्ता ने एम्स पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुसम्ही में विंध्यवासिनी ट्रेडर्स के नाम से प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले कमलेश यादव से उन्होंने रुद्रापुर में 1300 वर्ग फुट जमीन का बैनामा कराया था। इसके बदले 10 लाख रुपये दिए थे। वह चिह्नित जमीन पर मकान बनवाकर रह रहे हैं। अब पता चला है कि जमीन का गाटा नंबर सही नहीं है और बैनामा भी दूसरे को खड़ा कर कराया गया है। तहरीर के आधार पर एम्स पुलिस ने कमलेश व कथित भूस्वामी अजय शर्मा पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन




दूसरा केस कुशीनगर के तमकुहीराज के सेमरा हरदोपट्टी निवासी रंजना देवी पत्नी रविंद्र सिंह ने दर्ज कराया है। उन्होंने तहरीर में लिखा है कि वर्ष 2013 में मीना देवी पत्नी कमलेश यादव व कमलेश यादव निवासी बहरामपुर से रुद्रापुर में जमीन खरीदी थी। इसके लिए 12 लाख 50 हजार रुपये दिए गए थे। अब पता चला है कि जिस जमीन का बैनामा किया गया है, वह दूसरे के नाम दर्ज है। पुलिस ने कमलेश व पत्नी मीना पर केस दर्ज किया है। एम्स पुलिस ने कमलेश व उसके साथियों पर एक महीने में आठ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed