{"_id":"6998cb49a53621043803a0de","slug":"two-more-accused-surrender-in-court-raids-underway-in-search-of-one-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1235787-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दो और आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर, एक की तलाश में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दो और आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर, एक की तलाश में दबिश
विज्ञापन
किशोरी को होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला
होटल-स्पा नेटवर्क की परतें खुलीं, जल्द कोर्ट में दाखिल होगी चार्जशीट
गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र की 13 वर्षीय किशोरी को होटल और स्पा सेंटरों में बंधकर बनाकर दुष्कर्म के मामले में दो और आरोपियों ने शुक्रवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। बांसगांव इलाके के कौड़ीराम निवासी अनुराग और रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के आजाद चौक निवासी शैलेंद्र ने कोर्ट में सरेंडर किया है।
वहीं हरपुर-बुदहट निवासी आरोपी शिवभोले पांडेय अभी भागा हुआ है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों को पहले ही पकड़ा जा चुका है। साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
गोरखनाथ क्षेत्र की किशोरी पांच जनवरी को घर से लापता हो गई थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि वह इंस्टाग्राम पर एक युवक के संपर्क में थी। उसी के बहाने वह शहर के एक होटल तक पहुंची, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसे अलग-अलग होटलों और स्पा सेंटरों में रखा गया। आरोप है कि होटल और स्पा संचालकों ने नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
जांच में यह भी पर्दाफाश हुआ कि नौसड़ स्थित एक होटल में उसके सौदे की तैयारी की जा रही थी। डिजिटल सर्विलांस, कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने 22 जनवरी को किशोरी को खोज लिया। इसके बाद मामले में तेजी से कार्रवाई हुई। अब तक होटल मालिक अभय उर्फ धीरेंद्र सिंह, होटल मैनेजर आदर्श पांडेय, स्पा सेंटर मैनेजर अंकित कुमार और महराजगंज की सिमरन समेत कई आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा। इसके बाद उनसे पूछताछ की जाएगी।
सरेंडर करने वालों की भूमिका की जांच
पुलिस के मुताबिक, आरोपी अनुराग की पत्नी लखनऊ में ब्यूटी पार्लर चलाती है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि शैलेंद्र भी उसी के जरिये इस नेटवर्क से जुड़ा था। पुलिस अब इस एंगल की भी जांच कर रही है कि कहीं ब्यूटी पार्लर या अन्य माध्यमों से लड़कियों को इस गिरोह से जोड़ने की कोशिश तो नहीं की गई।
भागे आरोपी की तलाश तेज
हरपुर-बुदहट निवासी शिवभोले पांडेय की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता का न्यायालय में बयान दर्ज कराया जा चुका है।