{"_id":"6589e86958f93dcdd302b7f4","slug":"two-modern-toilets-will-be-built-with-rs-50-lakh-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-411341-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 50 लाख रुपये से बनेंगे दो आधुनिक शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 50 लाख रुपये से बनेंगे दो आधुनिक शौचालय
Tue, 26 Dec 2023 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 26 Dec 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
0- शहर के एयर फोर्स, गौतम बुद्ध द्वार के पास 50 लाख से बनेंगे दो आकांक्षी शौचालय
0- दोनों शौचालयों की 10-10 सीटों की होगी छमता
0- सोमवार को संपन्न हुआ भूमि पूजन, सोलर एनर्जी का होगा उपयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर निगम 50 लाख की लागत से दो आधुनिक शौचालय बनवाने जा रहा है। इसके लिए एयरफोर्स और पैडलेगंज स्थित गौतम बुद्ध द्वार के पास स्थान चिह्नित किया गया है। सोमवार महापौर ने भूमि पूजन किया। 10-10 सीट वाले इन शौचालयों को आकांक्षी शौचालय नाम दिया गया है।
आकांक्षी शौचालयों में महिलाओं, बच्चों व दिव्यांगजनों की सुविधा का विशेष खास ख्याल रखा जाएगा। इनका निर्माण ब्लाकवार होगा। दीवारों पर विज्ञापन किया जा सकेगा। आकांक्षी शौचालयों के लिए केंद्र, राज्य व नगर निगम की ओर से धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। केंद्र व राज्य ने पहली किश्त के तौर पर 13.50 लाख रुपये जारी कर दिया गया हैं। वहीं, 27 लाख रुपए केंद्र व राज्य से मिलेंगे। शेष 23 लाख रुपए नगर निगम की ओर से उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें महिलाओं के शौचालय में सेनेटरी पैड के लिए वेंडिंग मशीन और इंडीनरेटर मशीन की सुविधा होगी। पानी की पर्याप्त उपलब्धता रहेगी। रिसाव रहित नल और फिटिंग पर फोकस होगा। वेंटिलेशन की बेहतरीन सुविधा, डस्टबिन की उपलब्धता, साफ वाॅश बेसिन, साबुन, सोप डिस्पेंसर की उपलब्धता, एयर फ्रेशनर, हैंड ड्रायर, पेपर नैपकिन, बच्चों के लिए कम ऊंचाई वाले शौचालय होंगे। फ्लशिंग के लिए पानी का पुन: उपयोग किया जा सकेगा। बिजली के लिए सोलर पैनलों का उपयोग किया जाएगा।
0- मेयर ने किया भूमि पूजन
मेयर डा. मंगलेश श्रीवास्तव ने सोमवार को आकांक्षी शौचालय के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। महापौर ने कहा कि लोगों की बढ़ती आकांक्षाओं के साथ, शहरी क्षेत्रों में विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने वाले सार्वजनिक शौचालयों की चुनौतियां भी बढ़ी हैं। इस दौरान पार्षद देवेंद्र गौड़ पिंटू, उप नगर आयुक्त डा. मणि भूषण तिवारी, एई एनडी पांडेय, जेई अवनीश भारती समेत निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।