{"_id":"6abed27a5b0a6db9ec01a0b5","slug":"dispute-between-transgender-individuals-and-a-family-over-a-demand-for-celebratory-offerings-settlement-reached-after-a-panchayat-meeting-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1470842-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बधाई मांगने को लेकर किन्नरों और परिवार में विवाद, पंचायत के बाद हुआ समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बधाई मांगने को लेकर किन्नरों और परिवार में विवाद, पंचायत के बाद हुआ समझौता
Fri, 02 Oct 2026 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 02 Oct 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
सहजनवां। गीडा सेक्टर-23 आवासीय कॉलोनी में बृहस्पतिवार को बच्चे के जन्म पर बधाई मांगने पहुंचे किन्नरों का यजमान के परिवार से विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस दोनों पक्षों को पिपरौली चौकी ले गई। वहां कई घंटे चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
सेक्टर-23 निवासी शिवम सिंह के घर बेटे का जन्म हुआ है। बृहस्पतिवार दोपहर किन्नरों की टीम बधाई मांगने पहुंची। उस समय शिवम घर पर नहीं थे। आरोप है कि किन्नर घर में घुसकर बधाई मांगने लगीं, जिसका महिलाओं ने विरोध किया। विवाद की सूचना पर शिवम घर पहुंचे तो दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस दोनों पक्षों को पिपरौली चौकी ले गई। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
चौकी पर किन्नरों ने हंगामा भी किया, जिसे पुलिस ने शांत कराया। इसके बाद कई घंटे तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत चली और देर शाम समझौता हो गया। सीओ गीडा आभा सिंह, प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडे और चौकी प्रभारी अमरेश सिंह की मौजूदगी में किन्नरों की टीम पुलिस के साथ दोबारा यजमान के घर पहुंची। वहां नाच-गाने के बाद परिवार ने बधाई दी। इसके बाद मामला शांत हुआ।