फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   2.75 lakh Chitala fish fingerlings will be released into the rivers.

Gorakhpur News: नदियों में डाली जाएंगी 2.75 लाख चितला मछली की अंगुलिकाएं

Fri, 02 Oct 2026 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 02 Oct 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
2.75 lakh Chitala fish fingerlings will be released into the rivers.
गोरखपुर। प्रदेश की राज्य मछली चितला के संरक्षण और संवर्धन के लिए मत्स्य विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। विभाग की ओर से मंडल की प्रमुख नदियों में चितला के 2.75 लाख बच्चे (मत्स्य अंगुलिकाएं) डाले जाएंगे। इसके लिए करीब तीन इंच आकार के चितला के बच्चे कोलकाता से मंगाए जा रहे हैं। विभाग के अनुसार बड़े आकार के बच्चे नदी में छोड़ने से दूसरी मछलियों का आहार बनने की आशंका कम रहती है। इससे उनके जीवित रहने की संभावना भी बढ़ जाती है। चितला की संख्या लगातार कम होने के कारण विभाग ने इसके संरक्षण पर जोर दिया है। उपनिदेशक मत्स्य बृजेश कुमार ने बताया कि चितला के संरक्षण के साथ नदियों में मछली उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। गोरखपुर की राप्ती नदी में 75 हजार और सरयू नदी में 50 हजार चितला के बच्चे डाले जाएंगे। कुशीनगर की गंडक नदी में 50 हजार तथा महराजगंज, देवरिया की नदियों में 50-50 हजार बच्चे छोड़े जाएंगे। प्रदेश की अन्य नदियों में भी रीवर रैचिंग की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed