{"_id":"615d4a0c8ebc3e875225666b","slug":"two-miscreants-arrested-including-constable-son-in-model-shop-employee-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल शॉप कर्मचारी हत्याकांड: सिपाही पुत्र समेत दो गिरफ्तार, फरार बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल शॉप कर्मचारी हत्याकांड: सिपाही पुत्र समेत दो गिरफ्तार, फरार बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
Wed, 06 Oct 2021 12:32 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:32 PM IST
सार
तीन आरोपितों को पहले ही रामगढ़ताल पुलिस जेल भेज चुकी है। सिपाही पुत्र समेत दो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर शहर के रामगढ़ताल इलाके की मॉडल शॉप में मुफ्त में शराब ना देने पर बेकसूर कर्मचारी मनीष प्रजापति की पीटकर हत्या करने के दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों में एक सुनील पासवान सिपाही का बेटा है। पुलिस घटना में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया है।
आरोपियों की पहचान खोराबार के जंगल सिकरी निवासी सुनील पासवान और विशाल विश्वकर्मा के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि 30 सितंबर की रात में मुफ्त में शराब ना देने पर मारपीट हो गई थी। इस दौरान 12 से 15 की संख्या में आए गुंडों ने बेरहमी से कर्मचारी मनीष की पिटाई कर दी थी जिससे उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में घटना के अगले ही दिन तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब भी इस मामले में कई आरोपित फरार चल रहे हैं।