गोरखपुर: खराब मौसम ने बरपाया कहर, आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों समेत चार की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली घटना गोरखपुर के चिलुआताल के मोहम्मदपुर माफी टोले के खरबुजहवा निवासी पुरुषोत्तम की बेटी आंचल (10) और पांचू का बेटा बिट्टू (8) गांव के कुछ और बच्चों के साथ तालाब की तरफ गए थे। इसी बीच गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई और बिजली गिरने से बच्चे झुलस गए।
बच्चों को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने आंचल और बिट्टू को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी घटना झंगहा के भिष्वा गांव निवासी रामलखन यादव (60) पशुओं के लिए खेत में हरा चारा काटने गए थे। इसी बीच बिजली गिरने से रामलखन की मौके पर ही मौत हो गई।
दो बच्चों समेत चार की आपदा से मौत, मिलेगा मुआवजा
सोमवार को बिजली गिरने से सदर तहसील क्षेत्र के दो बच्चों समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई। वहीं सांप काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सभी को राज्य आपदा मोचक निधि से मुआवजा देने के लिए डीएम ने सचिव एवं राहत आयुक्त को पत्र लिखा है।
जानकारी के मुताबिक, तहसीलदार डॉ. संजीव दीक्षित ने सदर तहसील के मोहम्मदपुर माफी गांव में घटनास्थल का मौका मुआयना किया। बिजली गिरने से मृत 10 वर्षीय आंचल व आठ वर्षीय बिट्टू के परिजनों से मुलाकात की और पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान किए जाने को लेकर आश्वस्त किया। इसी तरह चौरीचौरा तहसील के भिश्वा गांव में बिजली का शिकार हुए रामलखन के परिजनों को भी मुआवजा मिलेगा।
यह है बिजली से बचाव का तरीका
- इस दौरान पेड़ के नीचे न खड़े हों।
- बिजली के खंभों से दूर रहें।
- धात्विक वस्तुओं से भी दूरी बनाए रखें।
- विद्युत उपकरणों का उपयोग न करें।
- मोबाइल व टेलीफोन का उपयोग नहीं करें।
- नदी, तालाब-पोखरे में तैर या नहा रहे हैं, तो उससे निकल कर भूमि पर आ जाएं।
- बिजली से बचाव के लिए भवनों, सार्वजनिक इमारतों के ऊपर तड़ित चालक लगवाना चाहिए।
- (जैसा कि जिला आपदा प्रबंधन क्षेत्र के गौतम गुप्ता ने बताया)