अमर उजाला टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता: जीत के साथ सेमीफाइनल में एमसीए और डीए स्पोर्ट्स एकेडमी
अमर उजाला-ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेंट एंड्रयूज क्रिकेट ग्राउंड में दो मुकाबले खेले गए। इससे पहले नगर आयुक्त अविनाश सिंह व वीए बंधन इंफ्रा सिटी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अभिषेक पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला- ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को दो मैच खेले गए। मंडल क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने धमाकेदार जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। एमसीए ने आशीष नेहरा क्रिकेट एकेडमी को 10 विकेट से पराजित किया। दूसरे मैच में डीए स्पोर्ट्स एकेडमी ने रीजनल स्पोर्ट्स एकेडमी को आठ विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया। सेमीफाइनल मुकाबले बुधवार को खेले जाएंगे।
अमर उजाला-ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेंट एंड्रयूज क्रिकेट ग्राउंड में दो मुकाबले खेले गए। इससे पहले नगर आयुक्त अविनाश सिंह व वीए बंधन इंफ्रा सिटी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अभिषेक पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। नगर आयुक्त ने खिलाड़ियों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
शुभम और पवन ने दिलाई एमसीए को धमाकेदार जीत
सेंट एंड्रयूज कॉलेज के क्रिकेट मैदान पर खेले गए मंडल क्रिकेट एसोसिएशन और आशीष नेहरा क्रिकेट एकेडमी के मैच में टॉस जीतकर मंडल क्रिकेट एसोसिएशन ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। आशीष नेहरा क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाए। राहुल ने सर्वाधिक 17, शुभम ने 15, हेमंत ने 14 और कप्तान अमन ने 12 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में मंडल क्रिकेट एसोसिएशन के राकेश कन्नौजिया और आनंद दुबे ने दो-दो विकेट हासिल किए। अनुराग, अमिताभ और कप्तान अन्नु ने एक-एक विकेट हासिल किए।
वहीं, 81 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंडल क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। सलामी बल्लेबाजों ने धुआंधार रन बनाए और टीम ने 6.3 ओवर में जीत हासिल कर ली। शुभम गोविंद राव ने ताबड़तोड़ चौके व छक्के जड़े। गोविंद ने 19 गेंदों पर छह चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 51 रन बनाए। पवन सिंह ने 20 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
मंडल क्रिकेट एसोसिएशन : 85/2
खिलाड़ी रन गेंद 4/6
पवन सिंह 25 20 4/0
शुभम जी राव 51 19 6/4
गेंदबाजी- आशीष नेहरा क्रिकेट एकडेमी
खिलाड़ी ओवर रन विकेट
अमन गुप्ता 2 27 0
पीयूष गुप्ता 1 18 0
अमन मोदनवाल 2 5 0
गणेश गुप्ता 1 16 0
यशपाल .3 8 0
आशीष नेहरा क्रिकेट एकेडमी : 80/09
खिलाड़ी रन गेंद 4/6
आर्यन अग्रहरी 02 8 0/0
अमन मोदनवाल 12 16 2/0
हेमंत कुमार 14 19 2/0
शिवम त्रिपाठी 00 2 0/0
सत्यम कुमार 5 12 0/0
शुभम 15 31 1/0
गणेश गुप्ता 00 3 0/0
राहुल निगम 17 20 1/0
अमन गुप्ता 00 1 0/0
यशपाल 02 04 0/0
पीयूष गुप्ता 0
गेंदबाजी- मंडल क्रिकेट एसोसिएशन
खिलाड़ी ओवर रन विकेट
अनुराग यादव 4 17 1
अमन पासवान 4 11 0
अमिताभ मिश्रा 4 16 1
राकेश कन्नौजिया 3 7 2
आनंद दुबे 3 14 2
अन्नू 2 12 1
मैन ऑफ द मैच- मंडल क्रिकेट एसोसिएशन के शुभम गोविंद राव, नाबाद 51
बेस्ट बॉलर- राकेश कन्नौजिया, तीन ओवर में सात रन देकर दो विकेट
शैलेंद्र और यश की बल्लेबाजी से जीती डीए स्पोर्ट्स एकेडमी
प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला डीए स्पोर्ट्स एकेडमी और रीजनल स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच खेला गया। रीजनल स्पोर्ट्स एकेडमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 86 रन बनाए।
अमन यादव ने चार चौकों की मदद से सर्वाधिक 27 रन बनाए। अरशदुल्लाह ने 22, रवि चौधरी ने 17 और कप्तान बालकेश ने 12 रनों का योगदान किया। डीए के तेज गेंदबाज संदीप मित्तल ने चार ओवर में 19 रन देकर पांच खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। राहुल और प्रिंस ने दो-दो और पंकज शुक्ला ने एक विकेट हासिल किया।
वहीं, 87 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीए स्पोर्ट्स एकेडमी ने अपने दो विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। बल्लेबाजी में शैलेंद्र ने सात चौकों की मदद से 34 गेंदों पर नाबाद 44 रन बनाए। यश शुक्ला ने नाबाद 18 और सलामी बल्लेबाज अंकुर लखमानी ने 13 रनों का योगदान दिया। रीजनल स्टेडियम के रवि चौधरी औ राहुल लारा ने एक एक विकेट हासिल किए।
डीए स्पोर्ट्स एकेडमी : 87/2, 11.3 ओवर
खिलाड़ी रन गेंद 4/6
अंकुर लखमानी 13 6 3/0
प्रशांत सिंह 08 4 2/0
शैलेंद्र 44 34 7/0
यश शुक्ला 18 21 3/0
गेंदबाजी : रीजनल स्टेडियम
खिलाड़ी ओवर रन विकेट
रवि चौधरी 2 20 1
राहुल लारा 3 13 1
अतुल 1 11 0
अविनाश 2 10 0
सुबोध 2 12 0
जुगल तिवारी 1 13 0
बालकेश .3 5 0
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम : 86/10
खिलाड़ी रन गेंद 4/6
अविनाश 0 1 0/0
बालकेश 12 15 1/0
अरशदुल्लाह 22 11 5/0
अमन यादव 27 30 4/0
रवि चौधरी 17 14 1/0
अतुल 0 2 0/0
राका 0 1 0/0
नीरज यादव 0 4 0/0
जुगल तिवारी 0 1 0/0
सुबोध 2 2 0/0
राहुल लारा 1 2 0/0
गेंदबाजी- मंडल क्रिकेट एसोसिएशन
खिलाड़ी ओवर रन विकेट
पंकज शुक्ला 1 12 1
दुर्गेश सिंह 1 11 0
प्रिंस शाही 4 17 2
राहुल सिंह 2.2 6 2
पंकज उपाध्याय 2 16 0
संदीप मित्तल 4 19 5
मैन ऑफ द मैच- डीए स्पोर्ट्स एकेडमी के संदीप मित्तल (5 विकेट), चार ओवर में 19 रन
बेस्ट बल्लेबाज- शैलेंद्र