फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two matches ended in a draw; teams received one point each.

Gorakhpur News: दो मैच ड्रा, टीमों को मिले एक-एक अंकट

Fri, 31 Jul 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Two matches ended in a draw; teams received one point each.
गोरखपुर। गोरखपुर फुटबॉल संघ की ओर से सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज खेल मैदान पर चल रही गोरखपुर फुटबॉल लीग (बी डिवीजन) फुटबॉल प्रतियोगिता के पांचवें दिन खेले गए दोनों मुकाबले ड्रा हो गए। चारों टीमों को एक-एक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में धर्म स्पोर्टिंग की ओर से काले थापा ने पांचवें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि 12वें मिनट में जाफिल अहमद ने सरदारनगर के लिए बराबरी का गोल किया। 18वें मिनट में सिद्धार्थ ने धर्म स्पोर्टिंग को फिर से 2-1 की बढ़त दिलाई और मध्यांतर तक टीम आगे रही। दूसरे हाफ के 35वें मिनट में अनुराग ने सरदारनगर के लिए बराबरी का गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया। इसके बाद दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं और मुकाबला ड्रॉ रहा। इस परिणाम के साथ दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। मैच में विकास कुमार, घनश्याम सिंह, फारूक और रतन सिंह निर्णायक रहे। मुख्य अतिथि मनोचिकित्सक डॉ. प्रभात अग्रवाल एवं डॉ. गौरव यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में चरगांवा फुटबॉल क्लब ने शुरुआत से आक्रामक खेल दिखाया। लेकिन अंत समय तक दोनों टीमों को बराबरी से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में फारूक, रहमतुल्लाह, दुर्गेश और अमरनाथ निर्णायक रहे। मुख्य अतिथि डॉ. राजेश यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डॉ. अमिल हयात खान, गोरखपुर फुटबॉल संघ के सचिव हमजा खान, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, भूपेंद्र मिश्रा, विवेक यादव, सुधांशु श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed