{"_id":"5f0864718ebc3e63de1334a1","slug":"two-man-committed-suicide-by-hanging-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: घर के कलह से परेशान दो युवकों ने लगाई फांसी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: घर के कलह से परेशान दो युवकों ने लगाई फांसी, मौत
Fri, 10 Jul 2020 06:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 10 Jul 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घरेलू परेशानियों से आजिज आकर दो युवकों ने खुदकुशी कर ली है। दोनों ही जगह पर फंदे से लटकता शव मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खजनी और गीडा इलाके में घटना हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के प्रतिनिधि के मुताबिक, खजनी इलाके के कोठा गांव में इंदल प्रसाद (35) ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी मीना देवी ने बताया कि गुरुवार की रात खाना खाने के बाद टिनसेट के कमरे में सोने चले गए। कमरा अंदर से बंदकर सो रहे थे कि शुक्रवार की सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिवार के सहयोग से कच्चीदीवार तोड़कर कर देखा गया तो शव फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन
शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए और फिर प्रधान सुशील तिवारी ने पुलिस को सूचना दी। इंदल मिस्त्री का काम करता था। नशे की आदत होने की वजह से घर में अक्सर ही गृह कलह होता था।
विज्ञापन
वहीं सहजनवां से मिली एक अन्य खबर के मुताबिक, वार्ड नंबर 14 लुचुई में सलमान (20) ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। वह मुर्गा बेचने का काम करता था। शुक्रवार की दोपहर घर पर खाना खाने के लिए आया और फिर नए मकान पर चला गया।
निर्माणाधीन मकान में अभी कोई रहता नहीं है। थोड़ी देर बाद मां गई तो देखा कि उसका शव लटक रहा है। सलमान चार भाईयों में दूसरे नंबर का था अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।