फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two man committed suicide by hanging due to liquor in gorakhpur

शराब के विवाद में दो युवकों ने फंदे से लटककर दे दी जान, जानें क्या है पूरा मामला

Fri, 15 May 2020 09:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 15 May 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
Two man committed suicide by hanging due to liquor in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर।
लॉकडाउन के दौरान काम-धंधा बंद होने और उसपर शराब की लत, परिवारों में कलह की वजह तो बन ही रही है, जिंदगियां भी लील रही है। चौरीचौरा में पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो युवक ने खुदकुशी कर ली तो वहीं खोराबार इलाके में शराब के लिए घर से रुपये नहीं मिलने पर एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। दोनों ही जगहों पर सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

 
पत्नी ने शराब पीने से रोका तो कर ली खुदकुशी
सरदारनगर। चौरीचौरा इलाके के केवलाचक गांव में शराब पीने से मना करने से नाराज जितेंद्र विश्वकर्मा (30) ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। घर में छत की कुंडी से फंदा लगाकर जान देने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लॉकडाउन में काम ना होने पर घर की जो थोड़ी जमा-पूंजी थी, उसे भी जितेंद्र शराब पर खर्च करने लगा था। इसको लेकर घर में आए दिन विवाद होता था। जानकारी के मुतबिक, जितेंद्र विश्वकर्मा ने बृहस्पतिवार की सुबह ही शराब पी ली थी। इसी बात पर उसका पत्नी से विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी जमानती ने बताया कि बाद में वह खेत की तरफ चली गई थी। लौटी तो पति के खुदकुशी कर लेने की जानकारी हुई। दरवाजा खुला हुआ था और उसका पति फंदे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंचे एसआई विकास नाथ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मां ने शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो फंदे से लटका

खोराबार कस्बा में मां ने शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो बुधवार की देर रात झब्बू कन्नौजिया (26) ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। मां के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के मुताबिक, झब्बू मजदूरी करके जीवन यापन करता था। बुधवार की शाम उसने मां ज्योती देवी से शराब के लिए रुपये मांगे। ज्योति के मुताबिक, रुपये नहीं मिलने पर झब्बू ने गुस्से में खाना नहीं खाया। झब्बू की पत्नी दो बच्चों के साथ सोने चली गई। बरामदे में एक किनारे मां भी सो गई।

रात ग्यारह बजे के करीब मां की आंख खुली तो झब्बू फंदे से लटक रहा था। उसकी मौत हो चुकी थी। मां के शोर मचाने पर पत्नी और आसपास के लोग भी आ गए। मां ने बताया कि बेटा शराब का आदी था। वह मजदूरी करता था और जो भी कमाता था, उससे शराब पी जाता था।

उसकी पत्नी लोगों के घर चौका-बर्तन कर जो रुपये कमाती थी, उससे परिवार का खर्च चलता था। लॉकडाउन की वजह से काम बंद हो गया तो वह रोजाना घरवालों से रुपये मांगने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed