फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two lakh rupees stolen from grocery store by breaking window

Gorakhpur News: खिड़की तोड़कर किराना की दुकान में दो लाख की चोरी

Sat, 11 Nov 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 11 Nov 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees stolen from grocery store by breaking window
दुकानदार ने पुलिस को दी तहरीर, देर रात को दुकान बंद कर घर गया था पीड़ित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बखरा चौराहा पर किराना की दुकान में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने खिड़की तोड़कर घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान में रखा 40 हजार नकदी समेत दो लाख का सामान समेट ले गए। शुक्रवार को सुबह इसकी जानकारी होने पर दुकानदार ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बखरा गांव निवासी शैलेंद्र राव उर्फ बबलू गांव के चौराहे पर किराना की थोक दुकान चलाते हैं। रोज की तरह बृहस्पतिवार की देर रात को दुकान बंद कर अपने घर चले गए। दीवार पर लगी खिड़की को तोड़कर चोर दुकान में दाखिल हो गए। दुकान के अंदर कैश बाक्स तोड़कर उसमें रखा 40 हजार नकदी समेत दो लाख रुपये का साबुन, सर्फ, रीफाइंड, सरसों का तेल, मसाला, दाल समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए। शुक्रवार को सुबह शैलेंद्र दुकान पर पहुंचे और खोले तो सामान बिखरा तथा काउंटर से रुपये गायब देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed