फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two lakh each allotted dependents 105 railway workers

105 रेलकर्मियों के आश्रितों को दो-दो लाख आवंटित

Thu, 19 Aug 2021 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Two lakh each allotted dependents 105 railway workers
105 रेलकर्मियों के आश्रितों को दो-दो लाख आवंटित
विज्ञापन

गोरखपुर। कोविड-19 के दूसरी लहर में संक्रमण के चलते रेलकर्मी की मौत पर उसके आश्रितों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के लिए धनराशि आवंटित कर दी गई है। रेल प्रशासन ने 105 रेलकर्मियों के आश्रितों के लिए कर्मचारी कल्याण निधि से दो-दो लाख रुपये की स्वीकृत कर आदेश जारी कर दिया है।
कोरोना के दूसरी लहर में संक्रमण के चपेट में काफी रेलकर्मी आ गए थे। महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने रेल यूनियनों की मांग पर मृत रेलकर्मियों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की थी। आदेश के क्रम में महाप्रबंधक कार्मिक के निर्देश पर वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी बसंत लाल ने 18 अगस्त को 2021 को आदेश भी जारी कर दिया है। जिसमें कहा गया है कि डॉक्टर द्वारा कोविड से मृत्यु प्रमाणित होने पर मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये का भुगतान किया जाए। भुगतान के लिए कर्मचारी कल्याण निधि से निधि उपलब्ध करा दी गई है। इसका अविलंब भुगतान कराया जाए।
विज्ञापन

मृतकों की संख्या विभागवार
रेलवे की सूची के मुुताबिक मुख्यालय कार्मिक गोरखपुर में 08, वरिष्ठ मुख्य कार्मिक अधिकारी लखनऊ मंडल में 28, वाराणसी मंडल में 19, इज्जतनगर में 21, मुख्य कार्मिक प्रबंधक यांत्रिक कारखाना व डिपो में 12, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी निर्माण में 02, सहायक कार्मिक अधिकारी गोरखपुर क्षेत्र में 01, प्रमुख मुख्य सुरक्षा अधिकारी आरपीएफ में 03 रेलकर्मियों की मृत्यु कोरोना फेज-2 में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed